Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का बड़ा खुलासा; कॉलेज संचालक समेत 4 गिरफ्तार, परीक्षा केंद्र निरस्त कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो...

अंडमान में द्वीव बनने के बाद परमवीर का समाधिस्थल भी बनेः रतन तिर्की

रांचीः परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के नाम अंडामन द्वीप समूह में एक द्वीप का नामकरण परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम कर प्रधानमंत्री ने  बिहार और झारखंड को सम्मानित किया है।यह बात अलग है कि ये सब निर्णय लेने में कुछेक कतिपय कारणों से देर हो जाती है।

लेकिन एक द्वीप का नाम परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से कर देना गौरव करने की बात है। उक्त बातें परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी और पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की ने कही है। रतन तिर्की ने यह भी बताया कि त्रिपुरा सरकार ने त्रिपुरा में एक रेलवे स्टेशन,एक पार्क और एक मार्गं का नामकरण भी परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से कर दिया है जो सराहनीय कदम है।

पूर्व सदस्य टीएसी ने माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि हमने पिछले साल रांची रेलवे स्टेशन का नामकरण परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम से करने का आग्रह भरा पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय, रेलवे मंत्रालय, रक्षा मंत्री और गृहमंत्री से किया था।

उसपर भी पहल करने की आवश्यकता है। रतन तिर्की ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा मेरे द्वारा परमवीर की अस्थि अवशेष लाये आठ साल हो गए और परमवीर की पत्नी बलमदीना एक्का भी समाधिस्थल बनाने की मांग करते करते चल बसी।इसलिये अब भब्य समाधिस्थल जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए।