Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने प... Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हा... Indian Navy Power: नौसेना को मिलेगी अभेद्य सुरक्षा; 449 करोड़ के स्वदेशी 'सैटेलाइट जैमर्स' के लिए रक... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Thane News: जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे,... Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया ... Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने द... Chhattisgarh Monsoon News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज Kabirdham News: कबीरधाम के धान उपार्जन केंद्रों में बड़ा घोटाला, रिकॉर्ड में हजारों क्विंटल धान गायब

बरसात में तुमसे मिले हम .. .. .. ..

बरसात में एक और ऑपरेशन लोट्स शायद फेल हो गया। वइसे इस खेल में शामिल मीडिया वाले अब चंपई सोरेन की अलग पार्टी बनाकर कोल्हान में झामुमो की सीट छीनने की बात कह रहे हैं पर अब लगता है कि दूध का उफान जा चुका है। अलबत्ता उनलोगों की शामत आने वाली है जो पर्दे के पीछे थे लेकिन घटनाक्रमों ने उनकी इसमें भूमिका को स्पष्ट कर दिया है।

जी हां मैं झारखंड की ही बात कर रहा हूं। लेकिन बात यही पर समाप्त नहीं होती है। दरअसल इसका दूसरा पहलु यह भी है कि पूरी सीन में झारखंड भाजपा के नेताओं की भागीदारी नहीं होने से  भाजपा के अंदर का हाल भी उजागर हो गया है। यानी भाजपा के बड़े कद्दावर नेताओं के मुकाबले एक मीडिया का व्यक्ति कइसे हिमंता के करीब पहुंच गया, इस सवाल का उत्तर तलाशा जा रहा है। कुल मिलाकर खेल के सारे रहस्य उजागर हो गये क्योंकि एक नये प्रेस सलाहकार ने चंपई सोरेन को न घर का रहने दिया और न घाट का।

इसी बात पर एक पुरानी फिल्म का गीत याद आ रहा है। वर्ष 1949 में बनी ब्लैक एंड ह्वाइट फिल्म बरसात के इस गीत को लिखा था शैलेंद्र ने और संगीत में ढाला था शंकर जयकिशन ने। इसे लता मंगेशकर ने अपना स्वर दिया था।

तक धिना-धिन, धिना-धिन
तक धिना-धिन, धिना-धिन, तक धिना-धिन
बरसात में (तक धिना-धिन) बरसात में हमसे मिले तुम, सजन
तुमसे मिले हम बरसात में (तक धिना-धिन)
बरसात में हमसे मिले तुम, सजन तुमसे मिले हम बरसात में (तक धिना-धिन)
नैनों से झाँके जी मस्त जवानी मेरी मस्त जवानी
कहती फिरे दुनिया से दिल की कहानी मेरे दिल की कहानी
उनकी जो मैं उनसे कैसी शरम उनकी जो मैं उनसे कैसी शरम, कैसी शरम
बरसात में (तक धिना-धिन) बरसात में हमसे मिले तुम, सजन
तुमसे मिले हम बरसात में (तक धिना-धिन)
प्रीत ने सिंगार किया, मैं बनी दुल्हन मैं बनी दुल्हन
सपनों की रिमझिम में नाच उठा मन मेरा नाच उठा मन
आज मैं तुम्हारी हुई, तुम मेरे, सनम
आज मैं तुम्हारी हुई, तुम मेरे, सनम
तुम मेरे, सनम
बरसात में (तक धिना-धिन) बरसात में हमसे मिले तुम, सजन
तुमसे मिले हम बरसात में (तक धिना-धिन)
ये समाँ है, जा रहे हो, कैसे मनाऊँ? कैसे मनाऊँ?
ये समाँ है, जा रहे हो, कैसे मनाऊँ? कैसे मनाऊँ?
मैं तुम्हारी राह में ये नैन बिछाऊँ, नैन बिछाऊँ
जो ना आओ तुमको मेरी जान की क़सम
जान की क़सम
बरसात में… बरसात में हमसे मिले तुम, सजन
तुमसे मिले हम बरसात में
देर ना करना कहीं ये आस टूट जाए
साँस छूट जाए
देर ना करना कहीं ये आस टूट जाए साँस छूट जाए
तुम ना आओ दिल की लगी मुझको ही जलाए
ख़ाक़ में मिलाए
आग की लपटों में पुकारे ये मेरा ग़म
मिल ना सके, हाय, मिल ना सके हम
मिल ना सके, हाय, मिल ना सके हम

खैर चुनावी मौसम आ चुका है तो बरसात के मौसम में हरियाणा के दंगल की बात कर लें। विनेश फोगाट की वजह से हरियाणा में भाजपा को क्या नुकसान होगा, यह देखने वाली बात होगी। एक अकेले बृजभूषण सिंह के चक्कर में कितनी सीटों का नुकसान होगा, यह तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह को देखना है। हमलोग तो तमाशबीन है और बिना टिकट के ही यह तमाशा देखेंगे। इसके बाद भी कभी की उड़नपरी पीटी उषा अब उस सम्मान के लायक नहीं रही जो उन्होंने अपनी दौड़ से हासिल किया था। कुर्सी पर बैठने के बाद से वह खिलाड़ियों का हित कम और अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाती रही। दूसरी तरफ बृजभूषण का साथ देने का कोई खास लाभ तो यूपी के लोकसभा चुनाव में भी नहीं मिला। तो क्या समझा जाए कि अब बृजभूषण सिंह का भी राजनीतिक एक्सपायरी डेट करीब आ रहा है।

अब चलते चलते सेबी की भी बात कर लें तो बारिश के बीच ही हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बादल विस्फोट से माधवी बूच के साथ साथ कई लोग घायल हो चुके हैं, यह जगजाहिर है। राहुल गांधी ने मौके का फायदा उठाकर चौका लगाने में कोई चूक नहीं की है। वह कह चुके हैं कि इस पूरे मामले में जेपीसी की जांच नरेंद्र मोदी क्यों नहीं चाहते, इसका राज खुल चुका है। जनता के मन में उठ रहे सवालों से भागती सरकार की स्थिति शायद और बिगड़ रही है। दूसरी तरफ पहली बार ममता बनर्जी भी कोलकाता अस्पताल की दुखद घटना को लेकर परेशान है। चलते चलते अडाणी जी की बिजली बिल की भी चर्चा कर लें। बांग्लादेश से अडाणी जी को बकाया बिजली का पैसा कब और कैसे मिलेगा, यह बड़ा सवाल है। फिर भी देश में बिजली बेचने की छूट मिल चुकी है तो आगे शायद घाटा नहीं होगा।