Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू... सावन में गूंज रहे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, डिंडौरी के ऋण मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सै... तंदुरुस्त दिखने वाले बॉडीबिल्डर क्यों हो रहे अचानक अकाल मृत्यु के शिकार? 2025 के आंकड़े डरा रहे दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह...

हरियाणा के चुनाव मैदान में उतर गयी आम आदमी पार्टी

पांच गारंटी का वादा कर एलान कर दिया

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः हरियाणा के पंचकूला में एक टाउन हॉल कार्यक्रम में, आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी दी। गारंटियों में घरेलू इकाइयों के लिए मुफ्त बिजली, मुफ्त चिकित्सा उपचार, लोगों को मुफ्त शिक्षा, राज्य की प्रत्येक महिला को 1,000 प्रति माह और हर बेरोजगार युवा को रोजगार शामिल हैं। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर काम करेंगे। सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाया जाएगा और सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। साथ ही, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा और मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। हम महिलाओं को हर महीने ₹1,000 भी देंगे। इसके अलावा, हम हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ईर्ष्या करते हैं। उनके खिलाफ एक फर्जी मामला दर्ज किया गया और उन्हें जेल में डाल दिया गया। वे कहते हैं कि केजरीवाल चोर हैं। मैं कहती हूं कि अगर श्री केजरीवाल चोर हैं, तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है, उन्होंने कहा।

श्री केजरीवाल वर्तमान में आबकारी नीति से संबंधित एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मान ने कहा कि पंजाब में सरकार बनते ही हर घर को 600 यूनिट/दो महीने (300 यूनिट प्रति महीना) मुफ्त बिजली देने का फैसला लागू किया गया। सिंह ने कहा कि भाजपा ने सालों से झूठे वादे करके जनता को सिर्फ गुमराह किया है। उन्होंने कहा, एक तरफ भाजपा के झूठ की गारंटी है, तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की गारंटी है, जिसके पास सच की गारंटी है और सब कुछ साबित करने की गारंटी है।