Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

जनता सशक्त तो राज्य आगे बढ़ेगाः हेमंत सोरेन

राजमहल में से 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन, परिसंपत्ति का वितरण


  • अगली पीढ़ी की भलाई में सोच में शामिल

  • आधारभूत संरचना मजबूत करना जरूरी है

  • पहली सोमवारी पर सभी को दी शुभकामनाएं


राष्ट्रीय खबर

रांची/साहिबगंजः झारखंड राज्य में विकास की असीम संभावनाएं हैं।  इस दिशा में हमारी सरकार ने कई आयाम जोड़े हैं तो कई नए आयाम जोड़ने का काम हो रहा है। सरकार की  कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री आज साहिबगंज जिले के राजमहल में आयोजित योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि राज्य को संवारने एवं आगे बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को श्रावणी माह के शुभारंभ एवं पहली सोमवारी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है । इसके लिए लाभुकों का आवेदन लेने के लिए बहुत जल्द  पूरे राज्य में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि  इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य की जनता सशक्त होगी तभी हमारा समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार जो भी योजनाएं और नीतियां बना रही है उसका लाभ समाज के हर वर्ग और तबके को मिल रहा है।

हम आप सभी के सहयोग से इस राज्य को इतना मजबूत बनाएंगे कि हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी हमारे राज्य में कई  समस्याएं हैं। हम कई चुनौतियों के बीच से गुजर रहे हैं। लेकिन, इन तमाम समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं ।उन्होंने लोगों से कहा कि  समस्याओं के निजात के लिए मिलजुलकर प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमहल का क्षेत्र कई मायनो में अलग पहचान रखता है।  ऐतिहासिक एवं धार्मिक क्षेत्र होने के साथ पर्यटन की भी यहां अपार संभावनाएं हैं । यह झारखंड का एकमात्र इलाका है ,जहां से गंगा नदी गुजरती है। यहां विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन लंबे अर्से से होता आ रहा है।

यहां के तमाम संसाधनों का उपयोग कोई और कर रहा है जबकि यह क्षेत्र और यहां के लोग आज भी काफी पिछड़े हैं ।  यह क्षेत्र आज भी कई समस्याओं से ग्रसित है । हमारी सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयत्नशील है । गंगा के कटाव को रोकने का कार्य हो रहा है। आवागमन में सुगमता लाने का प्रयास कर रहे हैं। राजमहल क्षेत्र में एक हवाई पट्टी और रोप- वे बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन के लिहाज़ से इसे अलग पहचान दिला सकें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 88 करोड़ 84 लाख की 34 विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें करीब 86 करोड 80 लाख रुपए की 31 योजनाओं की आधारशिला एवं  तीन योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

वहीं, राजमहल एवं बरहेट में आयोजित कार्यक्रमों में 10 हज़ार 141 लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके बीच 38 करोड़ 80 लाख रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियां बांटी।  इस कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक अनंत ओझा,  मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जिला के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी  उपस्थित थे।

अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का किया औचक निरीक्षण

साहिबगंजः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां ओपीडी, वार्ड, दवाई, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और  उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने यहां इलाज कर रहे मरीजों से भी बात कर यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करा रही है।

मरीजों को इसका सुगमता से पूरा लाभ मिले, इसे अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया।