Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ ख... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 2... Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए के... MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ...

कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुझे भी खेतीबाड़ी से जुड़ना है : राष्ट्रपति

रंजीत कु. तिवारी

पटना : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बाद दौपदी मुर्मू बनी बिहार आने वाली दूसरी राष्ट्रपति।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को साल 2023-28 की अवधि के लिए बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में पहला कृषि रोड मैप लॉन्च होने के बाद से राज्य ने कृषि क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में धान, गेहूं और मक्के का उत्पादन दोगुना हो गया है। वहीं मछलियों, मशरूम और मखाना के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।

राष्ट्रपति ने कहा की बिहार के कृषि क्षेत्र की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां प्रथम कृषि अनुसंधान केंद्र साल 1905 में राज्य के पूसा में खोला गया था। जैविक खेती से अच्छा मुनाफा हो रहा है और बिहार को इसका लाभ उठाना चाहिए। बिहार सरकार ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है और गंगा नदी से लगे जिलों में इसे बढ़ावा दे रही है। श्रीमती मुर्मू ने राज्य के किसानों को उनकी उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए सस्ती परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सर्वोत्तम मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए उन्हें विशाल बाजार भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार के बार-बार बिहार आने के अनुरोध का जवाब देते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में राज्य का दौरा जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह स्वयं भी खेती से जुड़े कामों को करना चाहेंगी और यह जानना चाहेंगी कि बिहार में कृषि रोड मैप कैसे लागू किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए खेती की प्राकृतिक परंपरा को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खेती में आने को याद करते हुए कि कैसे एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी थी और प्राकृतिक परंपरा का उपयोग करते हुए खेती को चुना था, जिससे वह मुंबई स्थित एक कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के वेतन से अधिक कमाने में सक्षम हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार ने कृषि क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। राज्य में पहले कृषि रोड मैप के लॉन्च होने के बाद से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के पहले कृषि रोड मैप के लांच होने के बाद से बिहार का सर्वांगीण विकास दिख रहा है।