Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...

पाकिस्तान ने पिछली हार से नहीं लिया सबक: मोदी

द्रास के विजय दिवस की जनसभा में में गरजे भारतीय प्रधानमंत्री


  • श्रद्धांजलि देने के बाद जनसभा में बोले 

  • हमारी बात आतंक के आका सुन रहे हैं 

  • शिंकुन ला सुरंग का वर्चुअल विस्फोट किया


श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का आका करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश ने पिछली हार और गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा है और वह आतंकवाद और छद्म युद्ध की मदद से खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। श्री मोदी, द्रास में 25वें कारगिल विजय दिवस पर 1999 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अतीत में अपने सभी अनैतिक और शर्मनाक प्रयासों के लिए हार का सामना करना पड़ा है। श्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकवादी हमलों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, वह (पाकिस्तान) अतीत में हमेशा विफल रहा है लेकिन उसने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है। वह आतंकवाद और छद्म युद्ध की मदद से खुद को प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

आज जब मैं ऐसी जगह से बोल रहा हूं, जहां आतंक के आका मेरी आवाज सीधे सुन सकते हैं, तो मैं आतंकवाद के इन संरक्षकों को बताना चाहता हूं कि उनके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे। हमारे बहादुर जवान पूरी ताकत से आतंकवाद को कुचल देंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के बारे में कहा कि भारत ने न केवल युद्ध जीता, बल्कि सत्य, संयम और शक्ति का अद्भुत उदाहरण भी दिया।

उन्होंने कहा, आप जानते हैं, भारत उस समय शांति की कोशिश कर रहा था और बदले में पाकिस्तान ने एक बार फिर अपना कुटिल चेहरा दिखाया लेकिन सत्य के सामने झूठ और आतंक की हार हुई। युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान अमर है और इसे हमेशा कारगिल विजय दिवस के रूप में याद किया जाएगा।

अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में भारतीय सेना को पहाड़ पर पहले से मोर्चा जमाकर बैठे पाकिस्तान सैनिकों का सामना करना पड़ा था। काफी अधिक नुकसान उठाने के बाद भी अंतत: भारतीय सेना को इन पहाड़ियों पर जीत हासिल करने में कामयाबी मिली थी।
26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बफीर्ली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चली लड़ाई के बाद जीत की घोषणा करते हुए आॅपरेशन विजय के सफल समापन की घोषणा की। इससे पहले आज पीएम मोदी ने एक सुरंग के निर्माण के लिए पहला विस्फोट किया, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क प्रदान करना है। प्रधानमंत्री ने लद्दाख के द्रास से दूर शिंकुन ला सुरंग के निर्माण की शुरूआत करते हुए पहला विस्फोट किया।