Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आईएसआईएल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को धर दबोचा Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल पैसे और धमकियों से प्रवासियों को खपा रहा अमेरिका Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला चीन का सबमरीन-लॉन्च मिसाइल परीक्षण बारिश का कहर बांग्लादेश के रोहिंग्या  शरणार्थी शिविरों पर

विमानों को उलझाया और जमीन पर लक्ष्य साधा

  • [ads1]एक  नीचे तो दूसरा ऊंचाई पर रहा

  • हमले का पूरा वीडियो जारी किया गया

  • यूक्रेन का एक विमान भी नष्ट होने का दावा

मास्कोः रूसी सेना का पहला हमला ऐसा नजर आया है, जिसकी काट शायद यूक्रेन की सेना के पास नहीं था। यह हथियारों की नहीं बल्कि दिमागी लड़ाई थी, जिसमें रूस ने सफलता हासिल की है। लगातार यूक्रेन के कई इलाकों में हमला करने की वजह से देश के अनेक भागों में बिजली गुल हो गयी है। दरअसल दो दिनों की इस रणनीति को यूक्रेन की सेना भांप नहीं पायी थी। इस बार रूसी वायुसेना ने दो विमानों की जोड़ी बनाकर यह हमला किया है।

इसमें रूस की तरफ से एसय 35 और एसयू 20एसएम फाइटर जेट भाग ले रहे हैं। विमान को देखकर जवाबी कार्रवाई के लिए आसमान में पहुंचे यूक्रेन के विमान एक विमान से उलझे रहे इस बीच दूसरे विमान ने जमीन पर सटीक लक्ष्य साधकर यूक्रेन की बिजली गुल कर दी। इसके अलावा विस्फोटकर लेकर सटीक निशाना साधने वाले ड्रोनों ने भी काफी तबाही मचायी है। यही वजह है कि अब यूक्रेन की तरफ से लगातार जीत का दावा भी नहीं किया जा रहा है।

अभी वह बचाव के लिए पूरी तरह व्यस्त है। इस बीच यह खबर भी आयी है कि रूसी वायुसेना की इस रणनीति की वजह से यूक्रेन का एक विमान भी नष्ट हो गया है। रूसी सेना की तरफ से इस बारे में वीडियो भी जारी किये गये हैं। वीडियो में पूरे घटनाक्रम का क्रमवार तरीके से खुला किया गया है। जिसमें हमला करने के बाद दोनों विमानों को सही हालत में अपने हवाई अड्डे पर लौटते हुए भी दिखाया गया है।

इन दोनों विमानों में अलग अलग किस्म के मिसाइल लादे गये थे, जिनका सामना यूक्रेन की वायुसेना नहीं कर पायी और हवाई युद्ध में उलझे रहने के बीच ही रूसी विमान ने जमीन पर अपना लक्ष्य साधा। दरअसल इन विमानों को इन्हीं लक्ष्यों को निशाना बनाने की योजना पर ही भेजा गया था। आपस में तालमेल बनाकर यह दोनों विमान अलग अलग ऊंचाइयों पर उड़ते रहे और यूक्रेन की सेना यह तय नहीं कर पायी कि किसे पहले रोकना है।

इसके बीच ही जमीनी लक्ष्य पर हमला होता रहा। इन दो विमानों में से एसयू 35एस में ई रडार लगा है जो उस हवाई इलाके में किसी दूसरे विमान के आने की पूर्व सूचना देता है।