Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

हार के बाद भी दोबारा मैदान में लगे हैं सुदेश महतो

सुस्त पड़ी प्रदेश की राजनीति में निरंतर सक्रिय है आजसू संगठन

  • कोरोना काल में भी सक्रिय था यह संगठन

  • इस बार मंइयां सम्मान की मार से बेहाल

  • लगातर सक्रियता का लाभ आगे मिलेगा

राष्ट्रीय खबर

रांचीः राज्य के तमाम दलों की राजनीतिक गतिविधियां अब शायद सिर्फ बयान जारी करने तक सीमित हो गयी है। इसके बीच ही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन नये सिरे से खुद को संगठित करने के प्रयासों में जुटा हुआ है। राज्य गठन के बाद से ही सुदेश महतो राजनीति के आकाश में एक धूमकेतु की तरह उभरे थे।

राज्य के राजनीतिक समीकरण कुछ ऐसे बने कि वह उप मुख्यमंत्री की कुर्सी तक जा पहुंचे। इसके बाद भी जमीन से अपने जुड़ाव को उन्होंने कभी कम नहीं होने दिया। इस बार झारखंड के विधानसभा चुनाव में आजसू को जबर्दस्त झटका लगा है और उसके कई दिग्गज मंइयां सम्मान की लहर में हार गये। इस हार के बाद भी सुदेश महतो ने चंद दिनों की चुप्पी के बाद से फिर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

दरअसल आजसू की मजबूती का एक राज शायद यही निरंतर संगठन का काम जारी रखना है। कोरोना काल में जब सारे नेता घरों में कैद हो गये थे, तब भी सुदेश महतो ने हर तरीके से संगठन में नये नये लोगों को जोड़ने का काम जारी रखा था। अब नये सिरे से वही अभ्यास प्रारंभ होने की वजह से आजसू की जमीनी ताकत फिर से मजबूत होती नजर आने लगी है।

बाकी संगठनों की मजबूती का काम दफ्तरों में बैठकर चल रहा है। इसके बीच ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। बैठक को डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर आदि ने संबोधित किया।

बैठक में तय किया गया कि 9 मार्च को रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रखंड प्रभारियों को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी के लिए प्रमंडल एवं जिला प्रभारियों की सूची घोषित की गई। इसके अलावा हर स्तर पर संगठन में नये लोगों को जोड़ने का काम भी चल रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष आज कई बुद्धिजीवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. रोहित कुमार महतो (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), विभोर नागद्वार (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), इंजीनियर राकेश टुडू, इंजीनियर कृष्ण मुरारी बेदिया, पवन कुमार, बुलंद बेदिया, मनोज बेदिया तथा कई अन्य बुद्धिजीवी आजसू परिवार का हिस्सा बने। इससे साफ है कि कोरोना काल से सुदेश ने संगठन को मजबूती देने का जो बीड़ा उठा रखा है, उस पर वह हर दिन एक कदम की नीति पर चल रहे हैं। जाहिर है कि संगठन की इस मजबूती के प्रयास का चुनावी लाभ भी उन्हें भविष्य में मिल सकता है।