Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

सरकार पर विश्वास करने का समय खत्मः सुदेश महतो

पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार आजसू पार्टी में शामिल हुए


  • राज्य की सरकार ने बार बार धोखा दिया

  • रोजगार मेला के युवक कहां है, हिसाब दें

  • नियोजन नीति पर इस सरकार ने छल किया


रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यवासियों का विश्वास तोड़ा है। जनादेश के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार पर विश्वास करने का समय अब खत्म हो गया। और मतलब भी नहीं। यह समय और मौका इन्हें इनकी वादाखिलाफी का जवाब देने का है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कांके रोड, रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजीव कुमार ने आजसू पार्टी की सदस्यता  ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्थापित सरकार ने यूथ को धोखा दिया है। धोखा खाएं हुए नौजवान सड़कों पर भटक रहें है और अपने भविष्य के लिए चिंतित है। सरकार ने रोजगार मेला लगाकर जिन युवाओं को नौकरियां दी वो युवा अब कहाँ हैं इसका हिसाब सरकार को देना चाहिए। नियोजन नीति को लेकर झारखंडी युवा छले गए हैं। सरकार का नियत उजागर है। इसके बाद भी कभी 30 हजार कभी 40 हजार नौकरियां देने के वादे किए जा रहे हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार परिणाम नहीं देती है तो जनता को निराशा होती है। समाज के हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। आज प्रशासनिक सेवा से सार्वजनिक जीवन में आने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव कुमार जी का पार्टी में स्वागत है। इन्होंने बतौर प्रशासनिक अधिकारी बेहतर कार्य किए हैं। राजीव झारखंड को समझने वाले अधिकारी रहे हैं। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को जरूर मिलेगा।

पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस राजीव कुमार ने कहा कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के विकास के प्रति सोच और झारखंडी विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। इस अवसर पर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, आशुतोष तिवारी, आदिल अजीम, हरिश कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।