Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...

अमेरिकी फोरेंसिक फर्म ने फादर स्टेन स्वामी के कंप्यूटर पर खुलासा किया

  • एनआईए ने किया था उन्हें गिरफ्तार

  • जमानत नहीं मिली और मौत हो गयी

  • माओवादी बताने के फर्जी सबूत डाले गये थे

राष्ट्रीय खबर

रांचीः महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा केस में अमेरिकी फोरेंसिक फर्म ने कहा है कि दिवंगत फादर स्टेन स्वामी को फंसाया गया था। इस फर्म ने उनके कंप्यूटर की फोरेंसिक जांच करने के बाद रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मामले में एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी को फंसाने के लिए उनके कंप्यूटर में डिजिटल सबूत (आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट) डाले गए थे।

स्टेन स्वामी के वकीलों की हायर फोरेंसिक टीम आर्सेनल कंसल्टिंग का कहना है कि कंप्यूटर के डिजिटल फुटप्रिंट्स को पहले स्पाईवेयर से हैक किया गया था। इसके बाद उसमें लगभग 50 फाइलों को हैकर ने कंप्यूटर में प्लांट किया। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि कंप्यूटर ड्राइव में डाक्यूमेंट्स को उस तरीके से प्लांट किया गया जिससे यह साबित हो कि स्वामी और माओवादी विद्रोह के बीच संबंध थे।

बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में भीमा कोरेगांव में 2018 में हुई हिंसा के सिलसिले में कई वामपंथी कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को गिरफ्तार किया गया है। भीमा कोरेगांव हिंसा केस में नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी  ने 2020 में स्टेन स्वामी आरोप लगाए थे कि स्टेन के नक्सलियों से लिंक हैं और खासतौर पर वे प्रतिबंधित माओवादी संगठन के संपर्क में हैं। वे अक्टूबर 2020 से मुंबई की तलोजा जेल में बंद थे और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। पिछले साल ही बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि हमलावर के काम करने के तरीकों के नए सुराग मिले हैं। आर्सनल के पास 11 जून, 2019 की हमलावर की गतिविधियों की कई जानकारी है। पुणे पुलिस के कंप्यूटर जब्त करने के एक दिन पहले हमलावर ने की गई चालाकी की सफाई करने की कोशिश की थी। उसने इसके लिए नेटवायर का इस्तेमाल किया था, जिसे आर्सेनल ने पकड़ा।

नेटवायर उस मालवेयर का नाम है जिसे हैकर्स ने कथित तौर पर स्वामी के कंप्यूटर को ब्रेक करने के लिए इस्तेमाल किया था। साथ ही दावा किया कि स्वामी को पहली बार 20 जुलाई 2017 को हैक किया गया था। तब से लेकर 5 जून 2019 के बीच दो कैम्पेन में उनके कंप्यूटर पर डॉक्यूमेंट पहुंचाए गए थे। स्टेन स्वामी को आरोपित साबित करने के बाद तलोजा जेल भेजे दिया गया था।

वे लगातार गिरती सेहत का हवाला देकर जमानत की अपील कर रहे थे। उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उनकी हालत बिगड़ती गई।

फादर स्टेन स्वामी ने अंतरिम जमानत की अपील करते हुए कहा था कि यही स्थिति लगातार जारी रही तो जल्द मेरी मौत हो जाएगी। स्टेन के अलावा उनके उनके दूसरे साथियों ने भी कहा था कि जेल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि जेल अधिकारी लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं, टेस्ट, सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

उस समय एनआईए ने स्टेन स्वामी को जमानत दिए जाने का विरोध किया था। अब इस अमेरिकी फर्म के नये खुलासे से भारतीय जांच एजेंसी फिर से संदेह के घेरे में आ गयी है। उसके पीछे कौन अधिकारी थे, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। लेकिन यह धीरे धीरे स्पष्ट होता जा रहा है कि इस पूरे मामले के पीछे आरएसएस से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है।