Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Morena Train Accident: ट्रेन में आग लगने की अफवाह से मची अफरा-तफरी; ट्रैक पर कूदे 4 यात्रियों की दर्... Avi Manikpuri Hockey: एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी ने की CM विष्णुदे... Raipur Crime News: सरोना शराब दुकान में शातिर चोरों का धावा; 7 लाख नकद और सीसीटीवी का DVR लेकर हुए फ... Kanker Naxal News: कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने 5 किलो का प्रेशर कुकर IED... Bhilai News: वृंदा नगर में बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध मौत; घर के अलग-अलग कमरों में मिले पति-पत्नी के... Surguja News: रामगढ़ पर्वत बचाने के आंदोलन में कूदा 'जनजातीय सुरक्षा मंच'; गणेश राम भगत ने बताया इसे... World Blood Donor Day: कोरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन; कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने खुद रक्तदान कर पे... Durg Road Accident: नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर; बाइक सवार युवक की जलकर दर्दनाक मौत Vijay Sharma Press Conference: दुर्ग में बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा; बस्तर की तर्ज पर दुर्ग संभाग म... Cyber Fraud in Raipur: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप हैक; ठगों ने नाम का इस्तेमाल कर ...

यूक्रेन के साथ युद्ध जारी रहने के बीच ही रूस ने उत्तर कोरिया से दोस्ती बढ़ायी

मॉस्कोः रूस और उत्तर कोरिया के बीच की रेल सेवा फिर से चालू होने जा रही है। यह रेलसेवा पिछले तीन वर्षों से बंद थी। बहुत लंबी दूरी तक जाने वाली इस रेल सेवा को परिवहन सुविधा के लिए किया गया था। बाद में कोरोना महामारी की वजह से इस मार्ग को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक नये सिरे से इस रेल मार्ग को चालू करने के लिए माल ढुलाई का काम किया गया है। इसमें रूस से उत्तर कोरिया तक माल भेजे गये हैं। समझा जाता है कि यह परिवहन परीक्षण पिछले माह अथवा इसी माह के प्रारंभ में हो चुका है। यह रेल सेवा तब चालू की जा रही है जबकि उत्तर कोरिया पर भी य़ह आरोप लगा है कि वह चुपके चुपके रूस को हथियारों और गोला बारूद की आपूर्ति कर रहा है। वैसे उत्तर कोरिया ने इन आरोपों का खंडन किया है।

रूस से अपने बेहतर रिश्तों की वजह से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस तक का रेल सफर भी किया था। वह वैसे भी हवाई जहाज अथवा किसी दूसरे परिवहन का इस्तेमाल नहीं करता। वह सिर्फ अपनी बख्तरबंद और हथियारों से लैश ट्रेन से ही कहीं आता जाता है। फिलहाल दोनों ही देश अपने अपने कारणों से पश्चिमी देशों द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। उत्तर कोरिया पर लगातार परमाणु मिसाइल परीक्षणों की वजह से प्रतिबंध लगा है जबकि रूस पर यूक्रेन युद्ध की वजह से यह प्रतिबंध लगा है।

ऐसे में दोनों देश इस रेल मार्ग के जरिए आपसी व्यापार को सुविधा प्रदान कर रहे हैं। गौर करने लायक बात यह है कि यह रेल मार्ग जिस रास्ते से होकर उत्तर कोरिया तक जाती है, वहां के बीच ही ऐसा स्थान भी आता है, जहां से चीन तक रेल सेवा जा सकती है। इस स्थान के करीब तक चीन की अपनी रेल सेवा पहले से ही मौजूद है। उत्तर कोरिया ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के कुछ इलाकों को अपना देश घोषित करने का एलान का भी खुलकर समर्थन किया है।