Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani Crime News: भिवानी में उधार के पैसे मांगने पर मछली फार्म संचालक की पिटाई, सोने की चेन और अंग... Karnal Crime News: गोंदर गांव में सूरज की हत्या से तनाव, गुस्साए परिजनों ने लगाया करनाल-कैथल हाईवे प... अरुणाचल के इलाके को चीनी नाम दे दिया Karnal News: अक्षय तृतीया पर जैन आराधना मंदिर में धर्मसभा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हुए शामिल Bhiwani News: भिवानी में ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नशे की लत पूरी करने के लिए करते... मुख्य चुनाव आयुक्त को खुला नहीं छोड़ना चाहता विपक्ष झारखंड में आसमान से बरस रही आग! डाल्टनगंज में 43 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए... अपनी आय मे गुजारा करें न्यायाधीशः जस्टिस नागरत्ना Jharkhand Weather News: झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप, डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री पहुंचा; इन जिलो... हिंदू विवाद समारोह में पादरी ने निभायी पिता की भूमिका

भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय खबर

रांचीः शनिवार को जिला स्कूल मैदान से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस की ओर से एचईसी बचाने को लेकर राजभवन मार्च का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने एचईसी बचाने को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गगनभेदी नारों के साथ राजभवन के समक्ष आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। सभा को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, भाकपा माले के जिला सचिव भुनेश्वर केवट ,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नेता कुमार राजा , माकपा के सुखनाथ लोहरा आदि कई लोगों ने संबोधित किया सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एक साजिश के तहत एचईसी को बेचने की कोशिश कर रही है।

इसीलिए 13 महीने से मजदूरों का मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। एचईसी में 36 इंजीनियर भी धरना पर बैठे हुए हैं। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार 153 रेलवे स्टेशनों को बेच डाला। एक दर्जन से अधिक हवाई अड्डे को बेच डाला और देश के मदर फैक्ट्री जो देश के निर्माण में देश के अंदर कारखानों को जाल बिछाया ,कई रक्षा संयंत्र का निर्माण किया ,आज बंदी के कगार पर है।  नेताओं ने कहा की आजादी के बाद सोवियत यूनियन ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सहायतार्थ एचईसी का निर्माण किया।

जिसमें देश के अंदर कारखानों के जाल बिछा ,लेकिन केंद्र सरकार गीध दृष्टि नजर एचईसी की जमीन एवं किमती मशीनों पर है। ताकि आराम से उसको अधिक मुनाफा पर बेचा जा सके। अडानी अंबानी जैसे लोगों को हाथों में सौंपा जा सके।  नेताओं ने एसीसी को बचाने के लिए राज्यपाल के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में कहा गया कि किसी को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराए जाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय को निर्देश दिया जाए।

कारखाने के आधुनिकरण के लिए आगामी यूनियन बजट में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा एक विशेष पैकेज की घोषणा की जाए। संयंत्र को बैंक गारंटी दी जाए। कारखाने के कामगारों और अधिकारियों को बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। एचईसी में पूर्णकालिक मुख्य प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की जाए। सभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र  पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुस्ताक आलम ,सीपीआईएम के सुखनाथ लोहरा ,हसीब अंसारी ,शुभा मेहता, हसीब अंसारी, इसहाक अंसारी, धर्मवीर सिंह, अमीरूला अंसारी, लाल देव सिंह, मनोज ठाकुर, ललन सिंह, एसके राय ,राजद के राजेश यादव, सीपीएम के राजेंद्र राम ,सहित कई लोग मौजूद थे।