Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां

मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के बाद अपने अभियान में लौटे

  • विश्राम के दिन रणथंभौर चले गये थे

  • गुजरात परिणाम का यात्रा पर असर नहीं

  • आज भी रास्ते पर मौजूद भीड़ से मिलते चले

बूंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में शनिवार को बूंदी जिले में केशोरायपाटन क्षेत्र के रंगपुरिया गांव से शुरु हुई। यह यात्रा आज संशोधित समय के अनुसार हमेशा से दो घंटे देरी सुबह आठ बजे रंगपुरिया गांव में कोटा-लालसोट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप से शुरु हुई। इससे पहले श्री राहुल गांधी सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर से हेलिकॉप्टर से बूंदी पहुंचे और इसके बाद कैंप पहुंचकर अपनी यात्रा के 94वें दिन की शुरूआत की।

उल्लेखनीय है कि नौ दिसंबर को यात्रा का विश्राम दिन था और श्री राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जन्म दिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रणथंभौर गये हुए थे। यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री राम लाल जाट, खेल मंत्री अशोक चांदना तथा कांग्रेस के अन्य कई नेता एवं पदाधिकारी यात्रा में राहुल के साथ चले। इस दौरान बाड़मेर जिले में बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर नंगे पांव चल रहे विधायक मदन प्रजापत भी यात्रा में नंगे पैर चलते नजर आये।

राजस्थान में यात्रा के छठें दिन भी इसके प्रति लोगों का काफी रुझान देखने को मिला और विभिन्न वर्ग के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान यात्रा में सफाईकर्मी भी इसका हिस्सा बने और श्री राहुल गांधी ने उनसे आत्मीयता से बात की। इस दौरान राहुल गांधी उनके गले में हाथ डालकर चले और उनसे संवाद किया। इस दौरान श्री राहुल गांधी ने बच्चों से भी बात की। इस दौरान कुछ धर्म गुरु भी श्री राहुल गांधी से मिले।

इससे पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह शेरपुर हेलीपैड से अकेले ही बूंदी के गुडला के लिए रवाना हुए। फिलहाल सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रणथंभौर के होटल शेरबाग में रहेंगी। बताया गया है कि सोनिया गांधी का फिलहाल यहां एक दिन और रूकने के बाद रविवार को हेलीकॉप्टर से जबकि प्रियंका गांधी के सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की संभावना है।

इस बीच कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम का पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं बताते हुए कहा है कि हमारे संगठन की कई कमियों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही एआईएमआईएम और आम आदमी पार्टी से मुकाबला और केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग के कारण कांग्रेस के लिए निराशाजनक परिणाम मिले हैं जिनकी समीक्षा कर जो कार्यवाही करनी है वह की जायेगी।

श्री रमेश आज दोपहर में भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम के समय प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस संगठन की कई कमियां थी और हमें गुजरात नतीजों से थोड़ी निराशा तो है। हमें समीक्षा करनी हैं और जो कार्रवाइयां करनी है वह भी की जायेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत बूस्टर डोज की तरह है।

उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल हमे इतनी सीटे नहीं दे रहा था और कुछ एक्जिट पोल दे रहे थे वे कांटे की टक्कर बता रहे थे लेकिन परिणाम इनके उलट हमें स्पष्ट बहुमत मिला है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में विधायक दल की बैठक हुई है और मुख्यमंत्री के लिए प्रस्ताव पास किया गया और आज या कल मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जायेगी।