Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड West Bengal News: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद सेवा दे रहे अधिकारियो... Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्ट... Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन

जालंधर हादसा: बच्चों को स्कूल लेने जा रहे पिता की कार बनी आग का गोला, जलकर खाक

जालंधर : जालंधर में नकोदर के नूरमहल रोड पर बड़ा हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने चलती वरना कार में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार चालक अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रहा था। अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया।

🚗 बच्चों को लेने जा रहा था पिता, लोगों की मुस्तैदी से बची जान

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

🚒 आग पर काबू पाने से पहले ही जलकर खाक हुई कार

वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन फायर ब्रिगेड के आग बुझाने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।