Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... इस अति महामानव का दुनिया क्या करें Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: आप-कांग्रेस में नहीं हुआ गठबंधन, त्रिकोणीय मुकाबले के बीच AAP पार्षद ने की बगावत

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है तथा अब की बार कांग्रेस और आप एक साथ नहीं, बल्कि मेयर पद के लिए अलग-अलग उम्मीदवार उतारने जा रही है। नगर निगम के चुनावों में मेयर पद के लिए इस बार संभवतः त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, जोकि काफी रोचक होगा। वहीं आज आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षद पंजाब पुलिस की गाड़ी में बैठ कर नगर निगम पहुंचते देखे गए, जिस संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन चुनावों के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है तथा तीनों दलों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा और सभी पार्टियां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी।

बेशक आम आदमी पार्टी इस बार ये चुनाव लड़ रही है, लेकिन चुनावों से पहले ही पार्टी में बगावत के सुर देखने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि पार्षद राम चंद्र यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। यादव के नामांकन पत्र पर कवरिंग पार्षद के तौर पर कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी और पार्षद दर्शन ने साइन किए हैं। यादव ने कहा कि पिछली बार भी तीन पार्षदों ने क्रास वोटिंग की थी, पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब पार्टी के भीतर हर पार्षद को चोर नजर से देखा जा रहा है।