Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...

जालंधर न्यूज़: करतारपुर कोल्ड स्टोरेज में लगी भयानक आग, 50 फीट ऊपर तक उठीं लपटें, लाखों का नुकसान

जालंधर:  जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आते करतारपुर में बने एक कोल्ड स्टोर में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हैं। कोल्ड स्टोर आलू का बताया जा रहा है और दयालपुर के पास बना हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जालंधर से फायर ब्रिगेड की 10 के करीब गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। आग इतनी भयानक है कि फायर कर्मियों को पास में बन रही अधूरी इमारतों पर चढ़कर पानी की बौछार करनी पड़ रही है। कोल्ड स्टोर 3 मंजिल बना हुआ है। इसमें से आग की लपटे 50 फीट दूर तक उठ रही हैं। इसके चलते फायर कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करतारपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग के कारणों की जांच बुझने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि स्टोर में कोई भी व्यक्ति नहीं था, इसलिए जान का कोई नुकसान नहीं है।

मिली जानकारी अनुसार जीटी रोड प्रीतम नगर के पास स्थित करतारपुर कोल्ड स्टोरेज एवं आइस फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही थी उसके साथ कॉलोनी स्थित होने के कारण उनके निवासियों को भी खतरे की घंटी सुनाई दे रही थी और करतारपुर और जालंधर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का कार्य चल रहा था। आग लगने के कारण को अभी तक पता नहीं लग सका है।