Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात... रूह कंपाने वाली वारदात: नौकरी नहीं मिली तो 12वीं के टॉपर ने कर दी माता-पिता और भाई की हत्या, रातभर न... इंदौर के MY अस्पताल का बुरा हाल! मरीजों की OPD में बिल्ली ने दिया 3 बच्चों को जन्म, डीन का जवाब सुन ...

80 लाख की हेरोइन रायपुर से पकड़ी गई. पंजाब से जुड़ा नशे का कनेक्शन, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: नशे के सौदागरों पर नकेल लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय चलाया जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी. रविवार की देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 80 लाख का ड्रग्स जब्त की गई. पुलिस ने ये कार्रवाई अलग अलग थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सूचना पर की. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो ड्रग्स को पंजाब से लेकर आते थे और यहां पर बेचते थे.

80 लाख की हेरोइन जब्त

पकड़े गए सभी 9 आरोपियों से पुलिसd की पूछताछ जारी है. आरोपियों के पास से कुल 400 ग्राम हेरोइन जब्त किया गया है. पकड़े गए हेरोइन का बाजार मूल्य 80 लाख के करीब है. आरोपियों से 1 चार पहिया वाहन, 4 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन बरामद किया है. ड्रग्स और जब्त किए गए सामान की कीमत 1 करोड़ 3 लाख से ज्यादा की है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर, थाना आमानाका, थाना सरस्वती नगर और थाना आजाद चौक में धारा 21 B 21 C 29 एनडीपीएस एक्ट की धारा के साथ ही बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है. रायपुर पुलिस के द्वारा ये नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों में ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

पंजाब से जुड़ा तस्करों का तार

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर आते थे. तस्कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्कर कर रायपुर पहुंचाते थे ताकि वो पकड़े नहीं जाएं. तस्कर अपनें छोटे नेटवर्क के जरिए रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में हेरोइन की बिक्री करते थे. सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से इनके बारे में सूचना मिली थी. इंफॉर्मर की सूचना पर हमने इनको पकड़ने की प्लानिंग की.

आरोपी कमलेश अरोड़ा उर्फ लाली का नेटवर्क

आरोपी कमलेश अरोड़ा दुर्ग भिलाई के बड़े सप्लायरों के लिए फ्रंट के रूप में काम करता था. पूरा लेनदेन नकद किया करता था. कमलेश ने अपना नेटवर्क धमतरी, बलौदा बाजार और जगदलपुर तक फैला रखा था. इसी नेटवर्क से जुड़े धमतरी निवासी गौरव सोनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कमलेश अरोड़ा के गिरोह के कब्जे से 303 ग्राम हेरोइन पकड़ा गया है.

बगेल सिंह का गिरोह

बगेल सिंह पंजाब से हेरोइन लाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में स्थानीय नशे के सौदागरों को सप्लाई करता था. बगेल सिंह पूर्व में रायपुर में ड्राइवर का काम कर रहा था. पुलिस ने इसके कब्जे से 51.85 ग्राम हेरोइन जब्त किया.

आयुष दुबे का गिरोह

आयुष दुबे पूर्व में सूवित श्रीवास्तव और पिंडर गिरोह से हेरोइन लेककर बेचता था. बाद में उसने अधिक लाभ कमाने के लिए खुद पंजाब जाना शुरू किया. वहां से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने का काम शुरू किया. इस नेटवर्क में मृत्युंजय, तन्मय, खिलावन और सोनू साहू सहयोगी के रूप में शामिल थे. इस नेटवर्क गिरोह से 31.66 ग्राम ड्रग्स पकड़ा गया.

गगनदीप सिंह गिरोह

गगनदीप सिंह सप्लायर के रूप में काम करते हुए बड़ी मात्रा में ड्रग्स खरीद कर छोटे-छोटे पैकेट में बिक्री करता था. उसके कब्जे से 15.18 ग्राम ड्रग्स पुलिस ने पकड़ा है.
पकड़े गए आरोपियों के नाम

  • कमलेश अरोड़ा, निवासी धर्मपुरा, थाना तेलीबांधा, रायपुर
  • गौरव सोनी, निवासी बनियापारा, थाना कोतवाली, जिला धमतरी
  • बगेल सिंह, निवासी रेशम गली, तरनतारण पंजाब
  • आयुष दुबे, निवासी पंचशील नगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर
  • मृत्युंजय दुबे, निवासी नवजीवन सोसायटी, थाना टिकरापारा, रायपुर
  • तन्मय गोइंदी, निवासी गुलमोहर वाटिका, थाना राजेंद्र नगर, रायपुर
  • सोनू साहू, निवासी भारत माता चौक, थाना गुढ़ियारी, रायपुर
  • गगनदीप सिंह, निवासी ढांचा भवन, थाना आमानाका, रायपुर
  • खिलावन साहू, निवासी भारत माता चौक, थाना गुढ़ियारी, रायपुर