Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

ऑटो और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर

  • 12 स्कूली बच्चे गम्भीर रूप से हुए घायल

  • प्राथमिक चिकित्सा के बाद कई को रिम्स रेफर

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लिया संज्ञान दिए निर्देश

हेरहंजः हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरु नदी के समीप में भीषण सड़क हादसा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो में अनियंत्रित पिकअप वैन ने मारी जबरदस्त टक्कर होने से घटना स्थल पर मचा अफरा तफरी। हादसा में 12 स्कूली छात्र-छात्राऐ गंभीर रूप से घायल, जिसमे 4 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

जबकी अन्य बच्चों में जिसमे विवेक उरांव, राजु उरांव, रमीका कुमारी, दीलदार अंसारी, अंशु कुमार, अनामिका कुमारी, रौशन कुमार, विकास उरांव, तथा टेम्पू चालक विकास उरांव को गहन चिकित्सा हेतू रिम्स रेफर कर दिया गया है। इन सभी बच्चों में किन्हीं का हाथ पैर, सर, में गंभीर रूप से चोट लगी है।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि। हेरहंज के हुम्बु स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बच्चे एक टेम्पू मे सवार होकर अपने अपने घर वापस लौट रहे थे कि मंगरदाहा पुल के पास जैसे ही टेम्पू पहुंचा की विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वैन ने बच्चों से भरे टेम्पू मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दुर्घटना में दर्जन भर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

तत्काल वहां के ग्रामीणो ने बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ जयप्रकाश बड़ाइक, डॉ सुरेन्द्र कुमार तथा ड्रेसर मजहर अल्ली, दीपक यादव, गुलाम कुरैशी तथा नसों ने तत्काल प्रभाव से चिकित्सा मुहैया कराया। सभी घायल बच्चों के स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को गहन चिकित्सा हेतू रिम्स रेफर कर दिया गया है।

वहीं इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए रिम्स निर्देशक को सभी गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। घायल बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।