Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्... Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का शव पहुंचा मशहद, इमाम रजा दरगाह में ह... Drunk Driving in Chandigarh: फॉर्च्यूनर सवार 2 युवकों को मिली अनोखी सजा, मटका चौक पर तख्ती लेकर किया... इसे अब लोग मौत की नहर मानने लगे हैं यही हाल रहा तो यूरोप ही नहीं बचेगाः डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी क्षेत्र की अशांति का असर हॉर्न ऑफ अफ्रीका तक पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ वार्षिक शिखर बैठक हजार साल पुराने हिंदू मंदिर पहुंचे नरेंद्र मोदी

स्कूल बैन की बस से हुई टक्कर चालक की मौत, देखें वीडियो

अशोक कुमार शर्मा

हज़ारीबाग  :– हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र  कटकमसांडी छात्र मार्ग पर जमुनिया सोती के पास स्कूली मारुति वैन एवं यात्री बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई घटना  शुक्रवार की सुबह करीब 9 की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मारुति वैन स्कूली बच्चों को लेकर कटकमसांडी के छड़वा डैम स्थित संत अगस्टिन स्कूल जा रहा था।

देखें वहां का वीडियो

जबकि यात्री बस हजारीबाग से चतरा की ओर जा रहा था।सड़क के दोनों तरफ कोयला लदे हाईवा वाहन के चकमा देने के कारण मारुति वैन और बस में सीधे टक्कर हो गई। इस घटना में मारुति वैन चालक रामप्रवेश यादव उम्र लगभग 25 वर्ष की  घटनास्थल पर ही  मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए।

सभी घायल बच्चों को स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस प्रशासन ने  कटकमसांडी सीएचसी में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में अस्पताल हजारीबाग भेजा गया।  9 स्कूली बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया है।इलाज के क्रम में एक बच्ची शिवानी कुमारी की भी मौत हो गयी