Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

इजरायली हमलों में 32 की मौत,कई घायल

  • इससे पहले दोनों तरफ के बंदी रिहा हुए

  • हमास का हमला होते ही आईडीएफ सक्रिय

  • दक्षिण गाजा में भी मौजूद है हमास आतंकवादी

यरुशलेम: गाजा पट्टी पर शुक्रवार सुबह इजरायल की सेना के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।  एन्क्लेव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में, अल अरबिया ब्रॉडकास्टर ने फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि इजरायली हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा,संघर्ष विराम की समाप्ति के तीन घंटे के भीतर इजरायली कब्जे के नरसंहार के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। इनमें कई लोगों को अलग-अलग स्तर की चोटें लगीं। मृत और घायल लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इससे पहले दिन में, इजरायल रक्षा बलों ने कहा कि हमास ने मानवीय विराम तोड़ दिया, जिससे इजराइल को युद्ध फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार देर रात रिपोर्ट दी कि दोनों पक्ष अस्थायी मानवीय विराम को आठवें दिन तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इसकी हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नवीनतम संघर्षविराम आज स्थानीय समयानुसार सुबह 07:00 बजे समाप्त हो गया।  इजरायल और हमास के बीच एक सप्ताह के संघर्ष विराम की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद शुक्रवार को इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा को फिर से निशाना बनाते हुए पूरी ताकत के साथ हमला शुरू शुरू किया।

इजरायल के हवाई हमलों दक्षिण गाजा पर हमला किया, जिसमें खान यूनिस शहर के पूर्व में अबासन समुदाय रहते हैं। इजरायल के एक अन्य हवाई हमले ने गाजा शहर के उत्तर-पश्चिम में एक घर को निशाना बनाया। दक्षिण गाजा पट्टी में लगातार विस्फोटों की आवाज सुनायी दी  गई और क्षेत्र से काला धुएं का गुब्बार निकलता दिखाई दिया। इजरायल में भी गाजा से सटे तीन इलाकों में सायरन की आवाज सुनी गयी और रॉकेट हमले की चेतावनी दी गयी। इलाके के लोगों को चेतावनी दी गयी कि कि हमास ने भी अपने हमले फिर से शुरू कर दिए हैं।

गाजा की 23 लाख की अधिकांश आबादी अब दक्षिण गाजा में फंस गई है और वहां से निकलने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। इससे पहले इजरायल की सेना ने अपने शुरुआती बमबारी के दौरान हजारों लोगों को उत्तरी गाजा को खाली करने का निर्देश दिये थे। इजरायल और गाजा के बीच सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से अबतक 16,000 से अधिक लोग मारे जा चकुे हैं। इजरायल की ओर से जवाबी कार्रवाई में छह हजार से अधिक बच्चों सहित कम से कम 15,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

गाजा में अपने अस्थायी संघर्षविराम को एक और दिन बढ़ाने के समझौते के तहत हमास द्वारा अतिरिक्त बंदियों को मुक्त करने के कुछ घंटों बाद इजरायल के अधिकारियों ने शुक्रवार को फिलिस्तीन के 30 कैदियों को रिहा कर दिया था। फिलिस्तीनी कैदियों को ले जा रही एक बस के वेस्ट बैंक के कब्जे वाले शहर रामल्ला पहुंचने पर कैदियों का स्वागत किया गया, जहां कई फिलिस्तीनी नागरिक पहले से ही मौजूद थे। जिनमें से कुछ लोगों के हाथ में हमास का हरा झंडा था।