Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त... पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा

पुलिस की छवि को बेहतर बनाएः विनय कुमार, देखें वीडियो

बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने किया झंडोत्तोलन

  • कई सीनियर आईपीएस अफसर थे मौजूद

  • प्रोमोशन में अब नाहक देरी नहीं होगी

  • डीजीपी ने बिहार वासियों को बधाई दी

दीपक नौरंगी

पटना :बिहार पुलिस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डीजीपी विनय कुमार ने झंडोत्तोलन किया और अपने संबोधन में डीजीपी साहब ने काफी कम शब्दों में इशारे इशारे में बहुत कुछ कह दिया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के तुरंत बाद पुलिस मुख्यालय में सभी आईपीएस पदाधिकारी से अन्य पुलिस कर्मियों से भी सौहार्दपूर्ण रूप में मिले।

देखें इसका वीडियो

https://youtu.be/-k5_3jFZIV8

भूमि विवाद के संबंध में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि बिहार में जनसंख्या का घनत्व सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि यहां भूमि विवाद सबसे ज्यादा हैl बिहार सरकार भी इसको लेकर कई योजनाओं पर काम कर रही है l वहीं पुलिस मुख्यालय भी इस पर सतर्क है और सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में कार्रवाई करती हैl

डीजीपी ने कहा कि जितने भी लंबित मामले एवं पुलिस कर्मी के प्रमोशन का कार्य सब तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने कहा पुलिस गश्ती में किसी प्रकार की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजीपी ने बिहार वासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बिहार के डीजीपी ने कहा की जनता की हर एक शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मुख्यालय सहित माननीय मुख्यमंत्री की जनता दरबार में आने वाली हर आवेदन और शिकायतों पर जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।