Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

जंतर मंतर के प्रदर्शन में शामिल हुई झारखंड महिला कांग्रेस

रांचीः अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित महिला आक्रोश रैली में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिला कार्यकर्ता ने शामिल हुई।

महिला आक्रोश रैली में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को देश की महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती।

आम जनता की जमा की पूंजी को महंगाई और उद्योगपतियों के हाथों लुटाने का काम किया जा रहा है। इसलिए हम इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए मोदी सरकार जाग जाओ के नारे लगा रहे हैं। मालूम हो कि ये मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन इसलिए कर रही हैं क्योंकि पूरे देश में घर का बजट बिगड़ गया है।

बजट बिगड़ने के साथ साथ एलआईसी और एसबीआई बैंक में जिन मध्यवर्गीय लोगों ने निवेश किया है वो बहुत डरे हुए हैं क्योंकि दोनों संस्थाओं ने अपना पैसा अडानी ग्रुप के शेयर्स में निवेश कर दिया है।

जनता और देश की महिलाएं दुरूखी हैं इसलिए हम केंद्र की सरकार को जगाने के लिए ये प्रदर्शन कर रहे हैं। रैली के उपरांत झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई में 24 अकबर रोड, नई दिल्ली कांग्रेस भवन में झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी से मुलाकात कर झारखंड प्रदेश की सांगठनिक कार्यक्रमों एवं रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत करायें।