Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...

Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट

अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की सबसे बड़ी कमर्शियल एंटरटेनर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 30 से ज्यादा कलाकारों वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर लंबे समय से इसके बजट पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने इन सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लगाते हुए फिल्म के बजट, शूटिंग और कमाई को लेकर खुलकर बात की है।

स्टार पावर नहीं, कहानी की मांग थी मल्टीस्टारर कास्ट

एक हालिया इंटरव्यू में अहमद खान ने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ में इतने सारे कलाकारों को सिर्फ स्टार पावर दिखाने के लिए नहीं लिया गया था। उनके मुताबिक, कहानी और स्क्रीनप्ले की जरूरत ही ऐसी थी कि इसमें बड़ी स्टारकास्ट की मांग थी। इसलिए हर किरदार को सोच-समझकर फिल्म का हिस्सा बनाया गया था।

250 करोड़ नहीं, महज 125 करोड़ रुपये था कुल बजट

इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद अहमद खान ने फिल्म का बजट कंट्रोल में रखा। उन्होंने बताया कि प्रिंट एंड एडवरटाइजिंग (P&A) समेत फिल्म की कुल लागत करीब 125 करोड़ रुपये रही, जबकि फिल्म की शूटिंग लगभग 110 करोड़ रुपये में पूरी हो गई थी। उन्होंने उन रिपोर्ट्स को भी सिरे से खारिज किया, जिनमें फिल्म का बजट 200 से 250 करोड़ रुपये बताया गया था। उन्होंने कहा, “अगर मैंने इतना पैसा खर्च किया होता, तो इंडस्ट्री में मेरे 36 साल के एक्सपीरियंस का क्या मतलब? मैं कोई सुपरहीरो फिल्म नहीं बना रहा था, जहां VFX पर बेतहाशा खर्च हो। हमारी फिल्म एक सीधी-सादी कमर्शियल एंटरटेनर है।”

75 दिनों में पूरी हुई शूटिंग, टाले गए फिजूलखर्च

अहमद खान ने बताया कि अगर शूटिंग के दिन बढ़ जाते, तो खर्च भी काफी बढ़ जाता, इसलिए उन्होंने पूरी फिल्म सिर्फ 75 दिनों में शूट कर ली। उन्होंने समझाया कि शूटिंग में देरी सिर्फ लोकेशन या कलाकारों की फीस तक सीमित नहीं रहती। एक दिन बढ़ने पर कैटरिंग, रोजाना भत्ता (Per Diem), प्रोसेसिंग, एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और कई दूसरे खर्च भी लगातार बढ़ते जाते हैं। उनका मानना है कि फिल्मों का बजट अक्सर बड़ी स्टारकास्ट की वजह से नहीं, बल्कि खराब प्लानिंग और शूटिंग में देरी की वजह से बढ़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर फिल्म में इतने ज्यादा कलाकार नहीं होते, तो वे इसे 75 करोड़ रुपये में भी पूरा कर सकते थे।

रिलीज से पहले ही अपनी लागत निकाल चुकी थी फिल्म

डायरेक्टर ने सबसे बड़ा खुलासा फिल्म की कमाई को लेकर किया। उन्होंने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ने थिएटर में रिलीज होने से पहले ही अपनी पूरी लागत निकाल ली थी। उनके मुताबिक, फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर ही पूरा बजट रिकवर हो गया था। उन्होंने हंसते हुए कहा, “फिल्म तो रिलीज से पहले ही कागजों पर हिट हो गई थी।”