Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा चिड़ियाघर का एक शानदार वीडियो

बाघिन के पास से उठाकर बच्चे को बचाया

  • बच्चे बारिश में भींग रहे थे

  • सूखे स्थान पर रख आता है

  • बाघिन उसके पीछे पीछे जाती है

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी भी फिल्म के हैरतअंगेज दृश्य की याद आ जाए। मूसलाधार बारिश के बीच एक युवक हाथ में मात्र एक छोटी सी लाठी लिए बाघिन के पिंजरे के भीतर निडर होकर खड़ा है।

बारिश के कारण पिंजरे के फर्श पर जगह-जगह पानी भर गया है और बाघिन अपने नन्हे शावकों के साथ एक बेंच के नीचे शरण लिए हुए है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस दृश्य में देखा जा सकता है कि युवक झुककर बाघिन के बिल्कुल पास से उसके एक छोटे शावक को उठा लेता है और धीरे-धीरे पिंजरे के भीतर बने सुरक्षित कमरे की ओर बढ़ता है। हैरानी की बात यह है कि खूंखार बाघिन उसके ठीक बगल में खड़ी है, लेकिन न तो वह दहाड़ती है, न प्रतिरोध करती है और न ही हमला। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे उस युवक पर पूर्ण विश्वास है।

देखें वह रोचक वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी चिड़ियाघर की घटना है, हालांकि यह कहाँ का और कब का वीडियो है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि पिंजरे में भरा पानी शावकों के लिए असुरक्षित है और वे उसमें आधे डूबे हुए हैं। वह निर्भीक तरुण केवल एक लाठी के सहारे अंदर जाता है, शावकों को पानी से उठाकर सूखे स्थान पर ले जाता है और बाघिन शांति से उसके पीछे-पीछे चलती है। शावकों को सुरक्षित कमरे में रखने के बाद बाघिन भी अंदर चली जाती है, जिसके बाद युवक बाहर से दरवाजा बंद कर देता है।

पूरी प्रक्रिया इतनी सहज थी कि मानो कोई अपने पालतू जानवर को घर के अंदर कर रहा हो। यह वीडियो नेचर एंड म्यूजिक नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स युवक के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, जानवरों का विश्वास जीतना कोई आसान काम नहीं है भाई! यह घटना इंसान और जानवर के बीच उस गहरे जुड़ाव को दर्शाती है जो केवल आपसी भरोसे और संवेदनशीलता से ही संभव है।