Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई महिला

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला पड़ोसी की मदद करने के लिए गई थी और अचानक आग की चेपट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, विजयनगरम शहर के हुकुम्पेट जंक्शन कस्बे में रहने वाली 31 वर्षीय भवानी अपने बुजुर्ग पड़ोसी की मदद करने गई थी. गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक करते समय गैस लीक हो गई और अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे कमरे में तेजी से फैल गई और भवानी आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हर कोई इस घटना की चर्चा कर रहा है.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मृतका के पति प्रभु की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कार ड्राइवर थी मृतका

मृतका भवानी घोषा अस्पताल परिसर में एक स्टॉल चलाती थी और उसका पति कार ड्राइवर का काम करता है. उनके दो बच्चे हैं. श्याम और संजय. एक छठी कक्षा में पढ़ता है और दूसरा पांचवीं में. डेढ़ साल पहले बाढ़ के बाद वे विजयवाड़ा से विजियानगरम आए थे और अपना गुजारा कर रहे हैं. मृतका भवानी घोषा अस्पताल परिसर में एक स्टॉल चलाती थी.

वहींं पुलिस का कहना है कि मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.