Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हाईड्रोजन टरबाइन से बिजली का उत्पादन किया वार्ता के दौरान ही इजरायल का लेबनान पर हमला डैन्यूब नदी का पानी घटने पर हंगरी के सामने ऊर्जा संकट राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में आतंकी हमला हो सकता है केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा

कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप

कोरबा: 2 अलग थाना इलाकों में 2 स्कूली छात्राओं ने जान दे दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों छात्राओं ने जान क्यों दी. दानों छात्राओं के परिवार वालों का रो रोककर बुरा हाल है. वहीं एक और घटनाक्रम में एक युवक ने घातक कदम उठाते हुए खुद पर ही जानलेवा हमला कर दिया. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक ने ऐसा क्यों किया ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

2 छात्राओं ने दी जान, युवक की हालत गंभीर

पहली घटना कोतवाली थाना इलाके के इंदिरा नगर दुरपा रोड की है. यहां राजमिस्त्री का काम करने वाले शख्स की 17 वर्षीय बेटी ने जान दे दी. मृतक छात्रा निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी. परिवार वालों के मुताबिक छात्रा अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी. छात्रा ने किस तनाव के चलते ये घातक कदम उठाया ये पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.

उरगा थाना इलाके में पसरा मातम

दूसरी घटना उरगा थाना इलाके के ग्राम धमनागुड़ी मौहार की है. यहां 16 साल की छात्रा ने जान दे दी. मृतक छात्रा कक्षा नवीं में पढ़ती थी. छात्रा घर से ये बोलकर निकली की वो तालाब पर जा रही है. जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिवार वाले जब तालाब पर पहुंचे तो वहां तालाब के किनारे उसकी डेड बॉडी मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

युवक ने किया खुद पर प्राणघातक हमला

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके के ग्राम बेंदरकोना की है. यहां मजदूर के बेटे ने खुद पर प्राणघातक हमला कर खुद को जख्मी कर लिया. युवक की उम्र 25 साल है. परिवार वालों ने बेटे को गंभीर हालत में कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक ने ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस बात का पता नहीं चल पाया है.

आत्महत्या नहीं है समाधान

यदि आपके मन में कभी निराशा में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की जरूरत है, तो ऐसे में कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को कॉल करें- 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821