Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विधानसभा घेरने निकले डुबान प्रभावित किसान! प्रशासन के फूले हाथ-पांव, बीच रास्ते में रोककर दी समझाइश छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी बवाल! कस्टोडियल डेथ और ड्रग्स मामले पर सरकार को घेर विपक्ष ने किया वॉकआउ... नक्सलियों को लगा बड़ा झटका! खूंखार DVCM मल्लेश समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटे नक्सलवाद पर सरकार की बड़ी कामयाबी! हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे 2900 नक्सली, पुनर्वास के लिए 10 कर... CG News: नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! हेरोइन के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, बड़ा ने... पैसा बचाने का जादुई तरीका! '5% मॉडल' से भविष्य के लिए होगी बड़ी बचत, जानिए कैसे काम करता है ये फॉर्म... नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! नारायणपुर में ITBP और पुलिस के हाथ लगा माओवादियों का 'मौत का सामान' NCERT Book Controversy: न्यायपालिका पर गलत कंटेंट छापने पर NCERT ने मांगी माफी, किताब ली वापस Jharkhand News: पूर्व CM चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजल... दुमका में दर्दनाक हादसा! लाइटर लोड कंटेनर में लगी भीषण आग, 3 हाईवा भी जले; एक व्यक्ति की जिंदा जलकर ...

Rewari Accident News: रेवाड़ी में स्कूल बस और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत; मौके पर मची चीख-पुकार

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव मोहनपुर के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 40 बच्चे बाल-बाल बच गए।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। स्कूल से निकलने के कुछ ही दूरी पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार कई बार पलटी खा गई, वहीं स्कूल बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस पेड़ में धंस गई। हादसे में कार सवार गांव जैतडावास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एनएच-48 से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। वहीं बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां दो परिवारों के चिराग बुझ गए, वहीं दूसरी ओर दर्जनों बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके।