Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

Narnaul News: बदमाशों के हौसले बुलंद, जमीन विवाद में घर पर बरसाईं गोलियां; दहशत में पूरा इलाका

नारनौल : नारनौल में गांव रामबास में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग शुरु हो गई। घटना रविवार शाम की है जिससे इलाके में तनाव को माहौल बन गया। जैसे ही गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए गांव वासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर पर 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जा लेने की नीयत से कुछ लोग खेत में पहुंचे थे। बदमाशों ने सरसों की फसल को भी भारी क्षति पहुंचाई है। जब वे खेत पर नहीं मिले तो बदमाश घर पहुंच गए और वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि परिवार बाल-बाल बच गया है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से खोखे व अन्य सबूत बरामद किए। वहीं गांववासी वीरेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही। जल्द ही दोषियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।