Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Crime News: जमानत पर बाहर आए मेवा सिंह की निर्मम हत्या, आधी रात को घर में घुसकर हमलावरों ने द... बदरीनाथ मंदिर दानपात्र चोरी मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, सीसीटीवी से हुआ... KGMU Lucknow News: केजीएमयू के सभी हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज पर लगा प्रतिबंध, राज्यपाल के निर्देश प... Danta Civil Hospital News: एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी मरीज की हालत, परिजनों ने किया अस्पताल में... Bankipur By-Election: बीजेपी के नीरज सिन्हा बनाम प्रशांत किशोर, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प ग्रेटर नोएडा वेस्ट: लिफ्ट में फंसीं चार मासूम बच्चियां, 30 मिनट तक गूंजती रही हनुमान चालीसा E20 पेट्रोल विवाद: अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया “Stop E20” ऑनलाइन अभियान, जनता से की हस्ताक्षर की अप... भागलपुर में सनसनी: युवक की संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का रो-र... Manimahesh Yatra 2026: मणिमहेश यात्रा के नियमों में बड़ा बदलाव, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी प्रवेश क... दक्षिणी स्पेन के जंगलों का दावानल नियंत्रण में

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौत को मात देने वाला स्टंट! बागपत के युवक ने बाइक पर किया जानलेवा कारनामा, वीडियो देख पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है, जहां एक युवक बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट की बाइक से खुलेआम स्टंट करता नजर आ रहा है. इस पूरी घटना के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक वीडियो करीब 35 सेकेंड का है, जबकि दूसरा वीडियो 6 सेकंड का है. दोनों ही वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर संतुलन खोते हुए जानलेवा स्टंट करता दिखाई दे रहा है.

वायरल वीडियो में युवक कभी बाइक को हवा में उठाकर तो कभी बाइक को रेस के साथ घुमाकर हाईवे पर स्टंट करता दिख रहा है. हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क पर युवक स्टंट कर रहा है, वह दिल्लीदेहरादून जैसा व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. ऐसे में युवक की यह हरकत न सिर्फ उसकी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है.

युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक यह युवक बागपत थाना क्षेत्र के मितली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखी जा रही है. कई लोगों ने ट्विटर (एक्स) के जरिए बागपत पुलिस को टैग करते हुए युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट युवाओं को गलत संदेश देते हैं और सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया

मामले को गंभीरता से लेते हुए बागपत पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और युवक की पहचान कर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाईवे पर इस तरह के स्टंट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.