Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा: आज स्वदेशी LCH 'प्रचंड' में पहली बार भरेंगी उड़ान Kashi Masane Ki Holi: विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत... Delhi Weather Today: दिल्ली में और झुलसाएगी गर्मी, यूपी-एमपी-बिहार में पारा 30 पार, जानें पहाड़ों का... Zohran Mamdani ICE Agent: ट्रंप से बात कर जोहरान ममदानी ने किस लड़की को छुड़ाया, जानें पूरा मामला Stocks to Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, बाजार में दिख सकती है भारी हलचल JNU Protest Case: सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत, जानें कोर्ट में किसने क्या दी दलील

आंगन में पसरा सन्नाटा: खेल-खेल में पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. खेलते समय महज डेढ़ साल के मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर गांव में हुआ, जहां मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्म सिंह अपने परिवार के साथ फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई और निकासी का काम करते हैं.

काम के सिलसिले में धर्म सिंह रोज की तरह घटना के समय ईंट भट्ठे पर चले गए थे, जबकि उनका डेढ़ साल का बेटा शिवा झोपड़ी के बाहर खेल रहा था. परिवार के अन्य सदस्य पास ही मौजूद थे, लेकिन कामकाज में व्यस्त होने के कारण पलभर के लिए उनकी नजर मासूम से हट गई. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि झोपड़ी के बाहर पानी से भरी एक बाल्टी रखी हुई थी, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों के लिए किया जाता था. खेलते-खेलते मासूम शिवा बाल्टी के पास पहुंच गया और अचानक सिर के बल बाल्टी में गिर पड़ा.

बाल्टी के अंदर सिर के बल पड़ा था बच्चा

डेढ़ साल के मासूम के लिए बाल्टी से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया और कुछ मिनटों में ही वह पानी में डूब गया. जब काफी देर तक शिवा नजर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई. पहले उन्होंने आसपास खोजबीन की, झोपड़ी के अंदर-बाहर देखा और नाम लेकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब परिजनों की नजर पानी से भरी बाल्टी पर पड़ी तो मासूम शिवा पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल पड़ा हुआ था.

इसके बाद परिजन ने तुरंत बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय औरैया ले गए. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मासूम को पीसीआर दिया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की. काफी देर तक डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन पानी में ज्यादा समय तक डूबे रहने की वजह से शिवा की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. फिर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. जैसे ही यह खबर परिजनों को दी गई, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.