Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamtara News: जामताड़ा के बेवा पंचायत में गहराया जल संकट, सिर्फ एक चापाकल के भरोसे हजारों ग्रामीण त्रिनिदाद और टोबैगो में 56 शव बरामद Jharkhand News: सारंडा के बीहड़ों में सुरक्षाबलों की बड़ी घेराबंदी, सैकड़ों IED की चुनौती के बीच हाई... जलवायु परिवर्तन का कहर न्यूजीलैंड की राजधानी पर भी Koderma News: कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को पटक-पटक कर मार डाला; वन विभाग पर फूटा गुस्सा रांची में महिला की खौफनाक हत्या का पर्दाफाश! जमीन के टुकड़े के लिए ली थी जान, पुलिस के हत्थे चढ़ा आर... महिला आरक्षण: राजनीतिक इच्छाशक्ति बनाम चुनावी रणनीति Jharkhand News: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नोटिफिकेशन 3 साल बाद क्यों?', केशव महतो कमलेश का केंद्र ... JPSC Prelims 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JPSC प्रारंभिक परीक्षा, रांची के 96 केंद्रों पर शा... CG News: जिला अस्पताल बैकुंठपुर में नदारद रहे डॉक्टर, खाली कुर्सियां देख भड़के मरीज; स्वास्थ्य व्यवस...

जालंधर में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में Action, ASI सस्पेंड

जालंधर : शहर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पड़ोसी के घर से 13 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शिकायत में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने पड़ोसी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी को आरोपी नामजद करते हुए उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और हत्या सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसी मामले में घटनास्थल की तलाशी के दौरान चूक करने के आरोप में एस.एस.आई. मंगतराम को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने उनके सस्पेंशन की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

बता दें कि मृतक लड़की आरोपी की बेटी की सहेली थी और उसके घर आती-जाती थी। वहीं गत दिन वह अपनी सहेली के घर गई   थी पर उसकी सहेली अपनी मां के साथ ननिहाल गई थी। इसके बाद लड़की काफी देर तक घर नहीं पहुंची थी और बाद में उसका शव सहेली के घर संदिग्ध हालातों में मिला था।