Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ahmedabad Fake Currency Scandal: अहमदाबाद: 2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड ... Mamata Banerjee on BJP: 'बंगाल से होगी बीजेपी के अंत की शुरुआत': ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला,... Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादस... Delhi-Saharanpur Highway Accident: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने कैंटर में मा... Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा श... UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े ... Fire in Ayodhya Mahayagya: अयोध्या में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग: मुख्य पंडाल जलकर खाक, हादसे में... Brij Bhushan Singh Statement: "देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण", जानें बृजभूषण शरण स... Houthi Entry in Iran Conflict: हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्... Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सज...

जम्मू-कश्मीर: आतंकी डॉ. उमर के घर पर चला बुलडोजर! दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, परिवार पर भी शिकंजा

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक धमाका हुआ था. इस धमाके में कुल 13 लोगों की जान गई थी. पूरे मामले में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले डॉ. उमर का हाथ सामने आया था. इस धमाके में वह खुद मारा गया है. जांच एजेंसियों ने पाया है कि यह बहुत लंबे समय से इस धमाके की योजना बना रहे थे. धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने कई एक्शन लिए हैं. इसी कड़ी में आतंकी उमर का घर भी गिरा दिया गया है.

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों ने देशभर में छापेमारी की थी. इसमें सामने आया था कि आतंकी उमर ने ही पूरे धमाके को अंजाम दिया था. इसके साथ ही उनका ग्रुप पिछले 2 सालों से इस ब्लास्ट की योजना बना रहा था. पुलिस ने उमर के भाई और मां दोनों को हिरासत में भी लिया था.

उमर की मां ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था कि उनको पता था कि उनका बेटा कट्टरपंथी बन चुका है. उनकी कई-कई दिनों तक उससे बात नहीं होती थी. धमाके से पहले भी उमर ने परिवार को कॉल न करने के लिए कहा था. हालांकि परिवार की तरफ से उमर की इन गतिविधियों की पुलिस को जानकारी पहले नहीं दी गई थी.

पुलवामा का रहने वाला था उमर

दिल्ली धमाके में पुलवामा के रहने वाले उमर मोहम्मद का नाम सामने आया था. जांच में ये भी पाया गया कि इस धमाके में उसकी भी मौत हो चुकी है. उमर मोहम्मद पेशे से एक डॉक्टर था. उमर जैश ए मोहम्मद के उस मॉड्यूल से जुड़ा था, धमाके से पहले ही पुलिस की तरफ से उमर की गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था.

पुलिस फिलहाल उमर के सभी साथियों से पूछताछ करने में लगी हुई है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर इनका कितना बड़ा प्लान था. इसके साथ ही ये भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग कहां-कहां धमाका करने की योजना बना रहे थे.