Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस की बड़ी जीत, 4 में से 3 सीटें जीतीं, बीजेपी को मिली 1 सीट

जम्मू-कश्मीर में हुए राज्सभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. केंद्र शासित प्रदेश की 4 सीटों पर हुए चुनाव में से 3 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल कर ली है जबकि एक सीट पर बीजेपी ने भी बाजी मार ली है. राज्यसभा सीट नोटिफिकेशन-1 से नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी रमजान ने चुनाव जीता है. वहीं, नोटिफिकेशन-2 से सज्जाद अहमद ने जीत हासिल की है. सज्जाद ने बीजेपी के राकेश महाजन को हराते हुए यह सीट जीती है.

राज्यसभा की तीसरी साटी यानी नोटिफिकेशन-3 से नेशनल कॉन्फ्रेंस के शम्मी ओबेराय ने जीत हासिल की है. इस तरह से राज्यसभा की 4 सीटों में से तीन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को जीत मिली है. वहीं, चौथी और आखिरी सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है. बीजेपी को यह जीत क्रॉस वोटिंग के जरिए मिली है.

बीजेपी उम्मीदवार सत शर्मा ने चुनाव में 32 वोट हासिल करते हुए आखिरी और चौथी सीट जीत ली है. सत शर्मा को यह जीत 4 क्रॉस वोट के बाद मिली है. ये वोट किस पार्टी के हैं इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के इमरान डार को केवल 22 वोट ही मिले हैं.