Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...

गौरव गोगोई स्पष्ट करें पाकिस्तान क्यों गये थेः हिमंता

पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच बयान युद्ध

  • असम में पाकिस्तान समर्थन में 48 गिरफ्तार

  • गौरव गोगोई की पत्नी का मामला उठाया

  • 90 युवाओं को वहां के दूतावास ले गए थे गोगोई

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ अच्छे संबंध हैं। कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान यात्रा की थी और पड़ोसी देश में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा। गोगोई भी व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान गए थे और वहां 15 दिन तक रहे थे। उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न भी गोगोई के साथ गई थीं, लेकिन वह सात दिन बाद वापस लौट आईं, जबकि गोगोई सात दिन और रुके। सीएम ने कहा कि गौरव गोगोई को बताना चाहिए कि उन्होंने 15 दिनों तक पाकिस्तान में क्या किया? क्या उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सेना की मदद की।

सीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने इस्राइल की यात्रा के दौरान बताया था कि उनका पासपोर्ट खो गया है और इससे डाटा का नुकसान हो गया। पाकिस्तान से लौटने के बाद गोगोई 90 युवाओं को पाकिस्तानी दूतावास भी ले गए थे और उनमें से कई ने बाद में दावा किया कि उन्हें पहले नहीं बताया गया था कि उन्हें वहां ले जाया जा रहा है। सरमा ने आरोप लगाया कि वे युवाओं को कट्टरपंथी बनाना चाहते थे।

सीएम सरमा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति कर रहे हैं और उनका परिवार को घसीटना गलत है। उन्होंने कहा कि हम बेरोजगारी, स्कूलों में किताबों की कमी और बच्चों की तस्करी जैसे असली मुद्दों पर काम कर रहे हैं। साथ ही गोगोई ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि उनकी पत्नी और खुद पर बने एसआईटी (विशेष जांच दल) की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुष्टि की है कि घातक पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 48 हो गई है। दो लोगों की पहचान सोनितपुर के साजिद अहमद और गोलपारा के रोजन अली के रूप में हुई है, जिन्हें भारतीय धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया है।