Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी... शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: कैशियर और कर्मचारी पर केस दर्ज, रास्ते... उज्जैन में जुटेगी देश की युवा शक्ति: 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में 'युवा धर्म संसद-2026', 24 राज्य... इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: मकान मालिक तय करेगा अपनी जरूरत, किराएदार नहीं उठा सकता सवाल; खाली करना ... ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल की न्यूरो ओपीडी में दवाओं का संकट, पर्चा लेकर निजी मेडिकल स्टोर जाने को... भोपाल के बिलखिरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने किया ब्लैकमेल, केस दर्ज होने के बा...

मोदी के आरोप के बाद कांग्रेस ने किया पलटवार

मोदी सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में रही विफल-गहलोत

  • कांग्रेस की अच्छी योजनाओँ को बंद किया

  • आम जनता को लाभ से वंचित किया गया

  • राजस्थान में 25 लाख का कैशलेश बीमा था

जयपुरः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिनकी सरकार वर्ष 2014 और 2019 में जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही हो, ऐसे में प्रधानमंत्री का इस तरह का बयान बहुत दुखद है।

श्री गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह आरोप लगाते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया या कमजोर कर दिया, जिससे जनता में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

श्री गहलोत ने कहा आपको राजस्थान के लोगों के बीच एक अध्ययन करवाना चाहिए ताकि पता चल सके कि हमारे घोषणापत्र के अनुसार लागू की गई कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने के कारण लोगों में कितनी पीड़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के पास सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण के अपने वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड था।

पार्टी के दृष्टिकोण और उसके नीति उन्मुख दृष्टिकोण को उसके घोषणापत्र में दर्ज किया गया था। राजस्थान में सरकार बनने के बाद हर कार्यकाल में पहली कैबिनेट बैठक में पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा होती थी और उसे सरकार का नीतिगत दस्तावेज बनाया जाता था। पार्टी के घोषणा पत्र के आधार पर अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं और उन्हें समय पर क्रियान्वित भी किया गया। इस प्रकार राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पूरे देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया और इसका लाभ जनता को मिला।

श्री गहलोत ने कहा राजस्थान में हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई ऐसी अनूठी योजनाएं बनाईं जिनका आपको अध्ययन करना चाहिए और पूरे देश में लागू करना चाहिए। ओपीएस एक ऐसी योजना है जिसने राज्य में कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सामाजिक सुरक्षा शासन की थीम थी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन और न्यूनतम आय का कानून कांग्रेस सरकार के दौरान बनाया गया। केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को केवल पांच लाख रुपये का मुफ्त बीमा दिया जा रहा है जबकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा 25 लाख रुपये का कैशलेस बीमा पूरी जनता के लिए लागू किया गया था।