Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया मोदी ने

उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से चुनावी अभियान का संकेत दिया पीएम ने


राम मंदिर की भी चर्चा की

19 हजार करोड़ की परियोजनाएं

पहले सत्ता ने देश को कमजोर किया


राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरप्रदेश से बुलंद शहर से भाजपा के लोकसभा चुनाव अभियान की लगभग शुरुआत कर दी। यहां की अनेक परियोजनाओं को प्रारंभ करने के मौके पर उन्होंने अपनी बातों से इसका साफ संकेत दे दिया। वैसे इस मौके पर उत्तपर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यतमंत्री बृजेश पाठक , केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जैसे लोग मौजूद थे।

श्री मोदी ने कहा, 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है। आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाईवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं। आज यमुना और राम गंगा की स्वच्छता से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण हुआ है। मैं बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी मेरे परिवारजनों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

इस क्षेत्र ने तो देश को कल्याण सिंह जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज, दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं, अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे। ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जी और उनके जैसे अनेकों लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र के निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका स्वप्न पूरा करने के लिए हमें अपनी गति और बढ़ानी है, और जिसके लिए हमें मिलकर काम करना है।

आजादी के बाद के दशकों में लंबे समय तक भारत में विकास को सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रखा गया। देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा, विकास से वंचित रहा। इसमें भी उत्तर प्रदेश, जहां देश की सबसे अधिक आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। ये इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का, समाज में बंटवारे का रास्ता उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती ही है, लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से, यूपी ने पुरानी चुनौतियों से निपटने के साथ ही, आर्थिक विकास को नई गति दी है। आज का कार्यक्रम हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज भारत में दो बड़े डिफेंस कॉरिडोर पर काम चल रहा है, उनमें से एक यूपी में, पश्चिमी यूपी में बन रहा है। आज भारत में नेशनल हाईवे का तेजी से विकास हो रहा है, उसमें से अनेक पश्चिमी यूपी में बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, पहले खराब कनेक्टिविटी की वजह से किसान की पैदावार समय पर बाज़ार नहीं पहुंच पाती थी। किसानों को अधिक भाड़ा भी देना पड़ता है। गन्ना किसानों को कितनी परेशानी होती थी, ये आपसे बेहतर और कौन जानता है? किसानों की उपज को अगर विदेश एक्सपोर्ट करना होता था, तो वो भी मुश्किल था।

यूपी समंदर से बहुत दूर है, इसलिए उद्योगों के लिए जो गैस और दूसरे पेट्रोलियम प्रोडक्ट चाहिए, उन्हें भी ट्रकों में लाना पड़ता था। इन सारी चुनौतियों का हल, नए एयरपोर्ट और नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में है। अब यूपी में बना सामान, यूपी के किसानों के फल-सब्जी, और ज्यादा आसानी से विदेशी बाजार तक पहुंच पाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा, आज मैं देख रहा था, कुछ मीडिया वाले चला रहे थे कि आज बुलंदशहर में मोदी चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। मोदी तो विकास का बिगुल फूंकता रहता है। मोदी तो समाज के आखिरी व्यक्ति के कल्याकण के लिए बिगुल फूंकता रहता है। मोदी को न पहले जरूरत थी, न आज जरूरत है, न आगे जरूरत है, चुनाव के बिगुल फूंकने की।

मोदी के लिए तो ये जनता-जनार्दन बिगुल फूंकती रहती है। और जब जनता-जनार्दन बिगुल फूंकती है, तो मोदी को अपना समय उस बिगुल को फूंकने में नहीं लगाना पड़ता। उसको तो अपना समय जनता-जनार्दन के चरणों में बैठ करके सेवा भाव से काम करने में उसका समय लगा रहता है।