Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

गौरव गोगोई की पत्नी का आईएसआई से संबंध !

भाजपा के आरोप पर उपनेता ने प्रतिक्रिया दी

  • कई संगठनों के नाम लिये गये हैं

  • कांग्रेस को सच्चाई बयान करना चाहिए

  • फिर तो मैं भी रॉ का एजेंट हूः गौरव

नईदिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी आईएसआई से मिली हुई है।

श्री आलोक ने कहा कि श्री गोगोई की शादी 2013 में एलिजाबेथ कोलबर्न से हुई थी , जो पूर्व में आईएसआई समर्थित अली तौकीर शेख के साथ काम कर चुकी हैं। ये सीनेटर थॉम के साथ भी काम कर चुकी हैं, जिनका जॉर्ज सोरोस से नजदीकी संबंध है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री एलिजाबेथ कोलबर्न की भाभी, कैरिटास नाम के संगठन से जुड़ी हुई हैं।

इस संगठन पर भारत में धर्मांतरण करने का आरोप लगता है। इनको यूएसएआईडी से धनराशि मिलती है, जो डीप स्टेट का हिस्सा है। उन्होंने कहा, गौरव गोगोई, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता हैं, भारत में कांग्रेस पार्टी मुख्य विरोधी दल है, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं और मल्लिकार्जुन खड़गे जी इनके अध्यक्ष हैं, तो इन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए कि एलिजाबेथ कोलबर्न की संलिप्तता क्या है।

श्री आलोक ने कहा,  जब कल मीडिया वालों ने गौरव गोगोई से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है तो मैं रॉ एजेंट हूं। उन्होंने कहा कि ये सवाल मजाक में टालने वाला नहीं है। क्योंकि ये कहीं न कहीं साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी का संबंध आईएसआई से है।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंद्धता संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। श्री गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा,  भाजपा ने मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अतिवादी कदम उठाये हैं।

उनके आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं। मैं उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा। दरअसल इस आरोप को सबसे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हवा दी थी। उनके बयान के बाद ही गौरव गोगोई ने कहा था कि अगर मेरी पत्नी आईएसआई की एजेंट हैं तो मैं भी रॉ का एजेंट हूं।