Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री की पत्नी पर भ्रष्टाचार का मामला आमने सामने हुई इंग्लैड में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर Neemuch News: जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का हुआ विरोध; सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाज... Shahdol Coal Scam: शहडोल में कोयला माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 45 लाख रुपये का 1000 टन अवैध कोयल... President Draupadi Murmu in Kuno: राष्ट्रपति मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क दौरा; चीता प्रोजेक्ट और बायो... Rewa NEET Exam Update: रीवा के 13 केंद्रों पर 5399 छात्रों ने दी नीट परीक्षा; कड़ी जांच के बाद ही मिल... Raisen Rain News: रायसेन में प्री-मानसून की पहली बारिश ने खोली नगरपालिका के दावों की पोल; सड़कें बनीं... Morena Crime News: ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या; तालाब से 7 घंटे की मशक्कत ... ED Raid in Jabalpur: रीवा-जबलपुर में सड़क ठेकेदारों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई; हाई क्वालिटी बि... NEET Paper Scam: इंदौर में चैट जीपीटी से फर्जी नीट प्रश्नपत्र बनाकर ठगी; 200 से अधिक छात्रों को चूना...

प्रशिक्षण लेने पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई- सीएम

असम के सीएम ने कहा आईएसआई के बुलावे पर गए गौरव गोगोई

  • मुख्यमंत्री के आरोप पर कांग्रेस सांसद ने दी प्रतिक्रिया

  • गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री को लेकर की टिप्पणी

  • वह मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं है

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 20 मई को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर एक और तीखा हमला किया। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस दावे के समर्थन में दस्तावेज भी मौजूद हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, पहली बार मैं कहना चाहता हूं कि गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा, अगर मैंने एक भी बात गलत कही है तो मैं सीएम नहीं रहूंगा। अगर मैंने एक भी बात गलत कही है तो मैं अपने घर भी नहीं जाऊंगा।

हिमंत बिस्वा सरमा के लगाए गए संगीन आरोपों पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कई पोस्ट किए। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, मैं असम के मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर परेशान हूं। किसी कारण से असम में मेरे इंट्री के बाद से हीं मैं उनके निशाने पर रहा हूं और इसका कारण सिर्फ उन्हें हीं पता है। पिछले 13 वर्षों में उन्होंने मेरे बारे में कई बेतुकी टिप्पणियां की हैं और उनकी हालिया टिप्पणी तो पागलपन और मूर्खता की सीमाओं को छूती हैं।

उन्होंने कहा, अक्सर यह कहा जाता है कि जब घर में कुछ ठीक नहीं होता है तो उसका असर इंसान की मानसिक स्थिति पर दिखने लगता है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि 2026 के बाद उन्हें कुछ आराम करने का मौका मिले।गौरव गोगोई ने कहा, मुख्यमंत्री जिस स्क्रिप्ट को पढ़ रहे हैं, वह किसी बी-ग्रेड फिल्म से भी बदतर है। कहा जाता है कि एक झूठ को छुपाने के लिए इंसान को अनगिनत झूठ बोलने पड़ते हैं और मुख्यमंत्री भी यही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर उनके पास उनके आरोपों को साबित करने वाले सबूत हैं तो वो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं।