Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

ईडी ने राबर्ट वाड्रा से की लंबी पूछताछ

हरियाणा जमीन सौदे और हवाला मामले में प्रगति

  • नई जानकारी के आधार पर कार्रवाई

  • वाड्रा ने कहा राजनीतिक बदला भर है

  • इतने वर्षों में कोई सबूत नहीं मिला है

नईदिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को यहां उद्योगपति और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा से हरियाणा में जमीन सौदे से संबंधित धन शोधन के मामले में पूछताछ की। निदेशालय के यहां स्थित कार्यालय में अधिकारियों ने श्री वाड्रा से हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन खरीद के सौदे के संबंध में काफी सवाल जवाब किये गये।

सूत्रों के अनुसार निदेशालय को इस सौदे के बारे में कुछ नयी जानकारी मिली थी और श्री वाड्रा से इसी पर पूछताछ की जानी थी। उद्योगपति वाड्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में इस कार्रवाई को बदले की राजनीति से प्रेरित बताया है।

उन्होंने कहा कि निदेशालय को इस सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है और यह केवल उन्हें परेशान करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और जो भी जानकारी थी वह निदेशालय के अधिकारियों के साथ साझा की गयी है। उन्होंने अधिकारियों को हजारों की संख्या में दस्तावेज भी दिये हैं।

उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लटकाया जा रहा है, इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं मिली है और इसे बेवजह लंबा खींचा जा रहा है। श्री वाड्रा ने कहा कि वह जब भी लोगों के हित की बात करते हैं उन्हें डराने या लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कदम उठाये जाते हैं।

उद्योगपति वाड्रा को इससे पहले इस मामले में 8 अप्रैल को समन भेजा गया था लेकिन उनके निदेशालय के समक्ष पेश नहीं होने पर यह नोटिस दोबारा भेजा गया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिनके कार्यकाल में यह सौदा हुआ था उन्होंने भी कई बार कहा है कि इस सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।