Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

सारा विपक्ष घुसपैठिया समर्थक हैः नरेंद्र मोदी

झारखंड के वि. सभा चुनाव प्रचार में मैदान में उतरे पीएम

  • झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना

  • वे रोटी, बेटी और माटी छीन रहे हैं

  • चंपई सोरेन का भी उल्लेख किया

राष्ट्रीय खबर

गढ़वा(झारखंड) विधानसभा चुनाव से एक सप्ताह पहले मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि इसने तुष्टीकरण को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा है। झारखंड के गढ़वा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों की समर्थक है। उन्होंने कहा, जेएमएम-आरजेडी-कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण को चरम पर पहुंचा दिया है। ये पार्टियां राज्य के सामाजिक सौहार्द्र को नष्ट कर रही हैं। वे घुसपैठियों की समर्थक हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट पाने के लिए वे उन्हें झारखंड भर में बसा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, जब स्कूल सरस्वती वंदना की अनुमति नहीं देते हैं, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि खतरा कितना बड़ा है। जब त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी होती है, मां दुर्गा को रोका जाता है और कर्फ्यू लगाया जाता है, तो आप जानते हैं कि यह कितना खतरनाक है। जब घुसपैठ का मुद्दा अदालत में जाता है और प्रशासन इनकार करता है, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकारी मशीनरी में घुसपैठ हो गई है।

वे आपकी रोटी, बेटी और माटी छीन रहे हैं। वे झारखंड के गिरिडीह के एक स्कूल में एक मुस्लिम शिक्षक द्वारा देवी सरस्वती की प्रार्थना बंद करने के आरोपों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, अगर झामुमो, कांग्रेस और राजद की गलत नीतियां जारी रहीं, तो झारखंड में आदिवासी समाज सिकुड़ जाएगा।

इसलिए, इस घुसपैठिए गठबंधन को उखाड़ फेंकने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि झारखंड का तेजी से विकास तभी संभव है, जब यहां ऐसी सरकार हो जो केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए।

हेमंत सोरेन पर सीधे निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन को जमानत मिलने के बाद झामुमो द्वारा चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले का जिक्र किया। हेमंत सोरेन के एक भरोसेमंद सिपहसालार चंपई सोरेन अब भाजपा में हैं। उन्होंने चंपई सोरेन जी के साथ क्या किया! एक आदिवासी बेटे को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जब उनके लिए परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है, तो वे आपकी क्या परवाह करेंगे। मैं झारखंड के हर युवा से कहूंगा कि ऐसी स्वार्थी पार्टियों को सबक सिखाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरा कोई परिवार नहीं है, आप ही मेरा परिवार हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर देता है। यह गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बर्बाद कर देता है। झारखंड ने पांच साल तक झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार के भ्रष्टाचार को देखा है।

प्रधानमंत्री ने पिछले साल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने का जिक्र किया। उन्होंने पूछा, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर से नकदी के पहाड़ बरामद हुए हैं। मैंने कभी इतने पहाड़ नहीं देखे। मैंने उन्हें टीवी पर देखा। गिनती के दौरान मशीनें थक गईं, क्या यह पैसा झारखंड का नहीं था? इससे पहले, कांग्रेस ने कहा था कि श्री साहू एक व्यवसायी परिवार से हैं और बरामद नकदी का किसी भी तरह से पार्टी या राज्य सरकार से संबंध नहीं है।