Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल! Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, इन 7 जिलों में 'येलो... सितारों से सजी दिल्ली की रात! IFFD 2026 में LG और CM की मौजूदगी में सम्मानित हुए मोहित सूरी-रमेश सिप... Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य... Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप। Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी... Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 8 भारतीयों की मौत और 1 लापता, जानें कितने सुरक्षित लौटे और क्या है सरकार का... Shagun Vivah Utsav: दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आश...

चार एडीजी को डीजी रैंक में प्रमोशन देने की तैयारी

दीपक नौरंगी

पटना: बिहार पुलिस महकमें की सबसे बड़ी खबर आ रही है। चार एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को गृह मंत्रालय के सहमति के बाद राज्य सरकार उन्हें डीजी रैंक में प्रमोशन दे सकती है। सूत्रों के आधार पर यदि सच्चाई पर भरोसा करें तो गृह मंत्रालय को राज्य सरकार के द्वारा चार एडीजी स्तर के आईपीएस अधिकारी का नाम दिल्ली भेजा गया है।

बताया जाता है वहां से अनुशंसा मिलने के बाद अतिरिक्त तौर पर डीजी रैंक में इनका प्रमोशन दिए जाने की पूरी संभावना है। बताया जाता है कि 1992 बैच के भृगु श्रीनिवासन जो राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी निर्देशक (एडीजी) है। 1993 बैच के आईपीएस जितेंद्र सिंह गंगवार जो वर्तमान में एडीजी हेडक्वार्टर है। 1993 बैच के जितेंद्र कुमार जो वर्तमान में एडीजी सीआईडी है। 93 बैच के सुनील कुमार झा जो वर्तमान में आधुनिकीकरण एडीजी हैं।

चार एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को डीजी रैंक में प्रमोशन के लिए गृह मंत्रालय नाम भेजा गया है वहां से सहमति मिलने के बाद राज्य सरकार चार एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को डीजी रैंक में प्रमोशन दे सकती है। अभी बिहार में

1989 बैच के विजिलेंस के डीजी आलोक राज, वर्तमान डीजीपी 1990 बैच के आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी, डीजी होमगार्ड 1990 बैच की शोभा ओहटकर, 90 बैच के सिविल डिफेंस के डीजी नीरज सिन्हा, 1991 बैच के आईपीएस विनय कुमार जो बिल्डिंग भवन केएमडी है 1991 बैच की आईपीएस प्रीत वर्मा जो ट्रेनिंग डीजी पद पर है। 1992 बैच के आईपीएस ए के अंबेडकर बीएमपी के डीजी है। अब देखना यह है कि राज्य सरकार क्या चारों एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी को क्या डीजी रैंक में प्रमोशन दे पाती है या नहीं?