Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स... UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क... Piyush Goyal Deepfake Video: कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान का AI वीडियो वायरल, पीयूष गोयल बोले- 'फर्जी ... Weather Update Today: दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत... Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूर... एक बड़ा भूकंप कई भूकंपों को जन्म देगा मॉडलिंग स्काउट डेनियम सियाद की मौत की जांच शुरू मॉस्को हवाई अड्डे के शीर्ष अफसर की मौत रिटेलर कंपनी वाइल्डबेरीज के गोदाम पर फिर हमला नये सिरे से बाइस शिशुओँ के अवशेष बरामद

Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके पर ही मौत

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक खौफनाक वारदात घटी. घर में 18 साल के एक बेटे से अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसकी मां को जा लगी. मौके पर ही मां की मौत हो गई. गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत फरार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंटली गोली चलने से ये हादसा हुआ है. फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है.

बता दें कि मामला पंत नगर, जंगपुरा का है. लाजपत नगर थाना पुलिस को बीते सोमवार रात 10:39 बजे मूलचंद हॉस्पिटल से एक PCR कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक महिला को गोली लगी है और वह मृत अवस्था में यहां लाई गई है. मृतक महिला की पहचान सुमति (37) के रूप में हुई, जो पंत नगर, जंगपुरा की रहने वाली थी. वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए आसपास के घरों में घरेलू काम करती थी.

बेटे के हाथ से चली गोली

महिला के परिवार में उसका पति छोटू और तीन बच्चे हैं. पति दिहाड़ी माली है. एक बेटा 18 साल का और एक 11 साल की बेटी है. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला के बेटे तरुण (18) के हाथ से गोली चली थी. तरुण ने कथित तौर पर आश्रम में एक व्यक्ति से एक गैर-कानूनी देसी पिस्टल खरीदी थी. जब वह अपनी मां को हथियार दिखा रहा था तो गलती से गोली चल गई और मां के चेहरे पर लग गई. घटना के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया.

पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ दर्ज की FIR

हालांकि पीछा करके पुलिस ने आरोपी बेटे तरुण को पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि तरुण ने पिस्टल को एक नाले में फेंक दिया था. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पिस्टल को बरामद कर लिया. पुलिस ने तरुण के खिलाफ BNS की धारा 105 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और 54 के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तरुण ने हथियार किससे खरीदा था. इन सप्लायरों का गैंग कितना बड़ा है और कैसे दिल्ली में ये अपना धंधा चला रहे हैं.