Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... पृथ्वी की सबसे कठोर धातुओँ में से एक तैयार किया, देखें वीडियो संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... भारत के ब्रह्मोस मिसाइल की सर्वाधिक मांग

Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

चुनाव आयोग ने विशेष पुनरीक्षण के बाद असम में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. आयोग की ओर से बताया गया है कि इसमें 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं, जो मसौदा मतदाता सूची की तुलना में 0.97 प्रतिशत कम हैं.चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 12.5 करोड़ पुरुष, 12.4 करोड़ महिला और 343 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम शामिल हैं.

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है. यह संख्या मसौदा सूची में शामिल नामों से 0.97 फीसदी कम है.

2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए

बयान में आगे कहा गया है कि फाइनल वोटर लिस्ट में ड्राफ्ट सूची में शामिल 2.43 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं. पिछले साल 27 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.52 करोड़ मतदाताओं के नाम थे. बता दें कि राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले विशेष पुनरीक्षण हुआ है.

बंगाल में एसआईआर को लेकर घमासान

उधर, पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर घमासान मचा है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में एसआईआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों और राज्य सरकार को दिए गए निर्देशों को मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोशिशों के खिलाफ एक करारा जवाब करार दिया. बीजेपी ने कहा कि सीएम ममता के पास अब लोकतंत्र के मार्ग पर चलने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि वह एसआईआर को पूरा करने में किसी को भी बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं देगा. राज्य के डीजीपी को चुनाव आयोग के उन आरोपों पर हलफनामा दाखिल करने को कहा कि शरारती तत्वों द्वारा उसके नोटिस जलाए गए थे. कोर्ट ने कहा, अपने 19 जनवरी के आदेश में उसने पश्चिम बंगाल के डीजीपी, हर जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारियों को यह तय करने का निर्देश दिया था कि कानून-व्यवस्था की कोई समस्या न हो.