Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

टीवी धारावाहिक की शूटिंग में अचानक आया चीता

राष्ट्रीय खबर

मुंबईः यहां के गोरेगांव में एक मराठी सीरियल के सेट पर अचानक तेंदुआ घुस आया। चालक दल के बीच तुरंत दहशत फैल गई। टीवी सीरीज के सेट पर अचानक एक तेंदुआ घुस आया। उस वक्त शूटिंग सेट पर करीब 200 लोग थे। तुरंत दहशत फैल जाती है। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। घटना मुंबई के गोरेगांव की है।

यह घटना गुरुवार को सामने आई। उस वक्त फिल्म सिटी में मराठी सीरियल सुख मंजे नक्की के अस्त की शूटिंग चल रही थी। सेट पर अचानक एक तेंदुआ नजर आता है। सभी तुरंत भाग खड़े हुए। कर्मचारियों को डर है कि अगर वे थोड़ी सी लापरवाही बरतते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, उस वक्त सेट पर 200 से ज्यादा लोग थे। किसी की भी जान चली जाती। इस घटना के बाद यह बात सामने आयी है कि ऐसे आबादी वाले इलाकों में चीता के आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले चार महीनों में कई अवसरों पर अचानक ही चीता चला आया है। गनीमत है कि इस जंगली जानवर के करीब आने के बाद भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। लेकिन बार बार ऐसा होने की वजह से लोग डरे हुए हैं क्योंकि यह जानते हैं कि इस जानवर के हमले में शिकार व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

वैसे यहां पर चीता नजर आने के कुछ दिन पहले ही गुजरात में एक सिंह की चहलकदमी का वीडियो भी वायरल हुआ था। वह शेर एक फ्लाईओवर के ऊपर से आराम से चलता हुआ देखा गया था। इस दौरान उसके बगल से गाड़ियां भी गुजरी थी। अपनी चाल चलते हुए उस शेर ने भी किसी पर हमला नहीं किया था। अन्य गाड़ियों पर सवार लोगों ने अपने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।