Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में 27 अगस्त को 'महाबंद' का ऐलान: सांझा फ्रंट का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में ठप रहेगा कामका... लुधियाना में शराब पार्टी में खूनी खेल: दोस्त ने तेजधार हथियार से फैक्ट्री मालिक की गर्दन काटकर की हत... लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद

लाखों ईवीएम का खराब पाया जाना छोटी बात नहीं: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को  कहा  कि लाखों ईवीएम मशीनों का खराब पाया जाना और विपक्ष को विश्वास में लेकर उनकी मरम्मत का काम  नहीं करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है और ऐसे में सरकार तथा चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और इस पर लोगों का विश्वास  बनाये रखने के लिए सख्त कदम उठाए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार 37 प्रतिशत वीवीपैट मशीनें खराब पाई गई हैं। पिछले 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से लेकर उसके बाद के तमाम चुनावों में इन्हीं का इस्तेमाल किया गया है।

उनका कहना था कि एक ही सीरीज के सीरियल नंबर वाली हजारों मशीनों के खराब होने पर भी इनको ठीक करने के लिए जो मानक यानी एसओपी होते हैं उनका भी पालन नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार क्या छुपा रही है। जब वीवीपैट में खराबी आ गई थी तो उनको समय पर ठीक क्यों नहीं कराया गया और इस संदर्भ में विपक्षी दलों को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया।

इन सब सवालों का जवाब सरकार और आयोग को देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि इसे छुपा कर क्यों रखा गया। प्रवक्ता ने कहा, अगर चुनावी प्रक्रिया पर किसी एक मतदाता को भी संशय है तो यह हम सभी का कर्तव्य है कि संशय दूर किया जाए। उनका कहना था कि चुनाव कोई भी जीते लेकिन चुनाव प्रक्रिया से लोगों का विश्वास  डगमगाना नहीं चाहिए।

यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है और इस दायित्व का निर्वाह करते हुए ही कांग्रेस उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करती है जिसमें अक्सर कहा जाता है कि बिना नंबर के वाहन पर ईवीएम ले जाते हुए पाई गई।  उन्होंने कहा, भारत लोकतंत्र की जननी कहा जाता है और हमें यह सम्मान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से ही मिला है।

यदि लोगों के मन में थोड़ा भी संशय है कि कुछ छुपाया जा रहा है तो उसको लेकर पारदर्शी तरीके से लोगों का विश्वास बहाल किया जाना चाहिए। श्री खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा  श्री मोदी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था- प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से नफरत नहीं है। हम और आगे बढ़कर  कहते हैं-प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से मोहब्बत है। कर्नाटक का जो भाजपा नेता 40 प्रतिशत कमीशन लेता था आज प्रधानमंत्री मोदी उसकी जी हुजूरी कर रहे हैं, चुनाव जितवाने की गुहार लगा रहे हैं।