Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ गये सारे

पंजाब निकाय चुनाव में जनता का लगभग एकतरफा फैसला

  • प्रारंभ से ही बढ़त का सिलसिला रहा

  • तीन सौ से अधिक निर्दलीय भी जीते

  • भाजपा की मौजूदगी नाममात्र की रही

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के साथ ही सूबे की राजनैतिक तस्वीर साफ होने लगी है। 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटों की गिनती में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने एकतरफा बढ़त बना ली है। इन चुनाव परिणामों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का बेहद अहम सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसने राज्य में आगामी सियासी समीकरणों के संकेत दे दिए हैं।

दोपहर बाद तक आए रुझानों और नतीजों में आप का विजय रथ तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दिया। कुल 1,642 वार्डों के घोषित परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 706 सीटों पर कब्जा जमाकर अपनी बादशाहत साबित की है। भगवंत मान सरकार की नीतियों पर जनता की इस मुहर के बीच, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 324 वार्डों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही है। शिरोमणि अकाली दल ने भी अपनी साख बचाने की कोशिश करते हुए 225 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को महज 86 वार्डों में ही सफलता मिल सकी है। इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन निर्दलीय उम्मीदवारों का रहा है, जिन्होंने 301 सीटें जीतकर पारंपरिक दलों की चिंता बढ़ा दी है।

हाई-प्रोफाइल मोहाली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। यहाँ आप ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस सिमटकर सिर्फ 3 सीटों पर रह गई। इस सीट से स्थानीय आप विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना ने वार्ड नंबर 42 से बड़ी जीत हासिल की है, जिन्हें मोहाली के भावी मेयर पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त, लुधियाना जैसे बड़े औद्योगिक गढ़ में भी कांग्रेस को आप के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

नगर निगम की कुल 1,977 सीटों में से शुरुआती दौर में घोषित 740 वार्डों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो वहाँ भी आप 384 सीटों के साथ सबसे आगे रही। इस चरण में कांग्रेस को 102, अकाली दल को 81 और भाजपा को 24 सीटें मिलीं। कुल मिलाकर, जहाँ आम आदमी पार्टी ने अपनी लहर को बरकरार रखा है, वहीं भाजपा केवल उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित रही। निर्दलीयों ने इस बार किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस और अकाली दल जैसी स्थापित पार्टियों को कड़ी टक्कर दी है। फिलहाल कुछ जगहों पर मतगणना का दौर अभी भी जारी है।