Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेहरू के कार्यकाल का रिकार्ड तोड़ने की औपचारिक प्रशंसा कांग्रेस और टीएमसी ने कहा कोई विलय नहीं होगा उच्च इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन से उत्पाद शुल्क हटा CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... ऑस्ट्रेलिया में मैकडॉनल्ड्स ने नाश्ता का समय घटा दिया

चीता के हमले में दो महिला सहित तीन घायल

  • दो घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा

  • एक महिला का बेटा भी बचाने में घायल हुआ

  • ऊंचाई पर खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया

राष्ट्रीय खबर

देहरादूनः यहां के द्वाराहाट के करीब भौंरा गांव में एक चीता ने घर के आंगन में हमला कर दिया था। वह एक महिला को पकड़कर ले जाना चाहता था। वहां मौजूद दूसरी महिला के शोर करने और पीछा करने के कारण वह पहली वाली महिला को छोड़कर दूसरी की तरफ झपटा। इस बीच शोर गुल होने की वजह से वह दोनों को छोड़कर भाग निकला।

इस घटना का वीडियो भी देखा गया है। दरअसल घटना के वक्त काफी ऊंचाई पर खड़े किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकार्ड कर सोशल मीडिया में जारी कर दिया। उसके बाद स्थानीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी इस वीडियो को जारी करते हुए इस दिशा में सरकार से त्वरित कदम उठाने की मांग की है।

घटना के बारे में बताया गया है कि भौंरा गांव में बचुली और पुष्पा देवी घर के आंगन के बाहर ही काम कर रही थी। इस दौरान दोनों आपस में बातचीत भी कर रही थी। गपशप में व्यस्त होने की वजह से दोनों को यह पता नहीं चल पाया उनके करीब एक जंगली जानवर भी आ गया है। अचानक उसके गुर्राने की आवाज सुनकर जब उन दोनों का ध्यान इस तरफ गया तो चीता ने तेजी से बचुली पर छलांग लगा दी।

देखें वीडियो

वह महिला को खींचकर जंगल की तरफ ले जाना चाहता था। इस बीच घटना को देखकर पुष्पा देवी भी उस तरफ आने लगी। ऐसा देखकर चीता ने बचुली को छोड़कर पुष्पा पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर पुष्पा का बेटा सुमित बाहर निकला तो चीता ने उस पर भी हमला कर दिया। इस बीच काफी शोर होने की वजह से शायद चीता भी घबड़ा गया था। इन तीनों को घायल हालत में छोड़कर वह जंगल की तरफ छलांग लगाता हुआ भाग निकला।

इस बीच गांव वाले भी वहां आ गये थे और उनलोगं ने तीनों को इस हालत में पास के अस्पताल पहुंचा। बचुली और पुष्पा की चोट अधिक होने की वजह से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अब पूरे इलाके में ऐसे हमलावर चीता की वजह से आतंक का माहौल कायम हो गया है। सूचना पर वहां वन विभाग के लोग भी पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां इस जंगली जानवर के मौजूद होने का कोई और सुराग नहीं मिला। इस बीच राजनीतिक दलों ने प्रदेश में इस किस्म के हमलों के लगातार बढ़ने की वजह से सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।