Breaking News in Hindi

केदारनाथ के लिए लंबी कतारें, वीआईपी गेट पर हंगामा

पहाड़ों की तरफ अचानक से चल पड़े हैं काफी श्रद्धालु

दूसरे इलाकों के रास्तों में भी भीड़

अचानक से श्रद्धालुओं की भीड़ आयी

सामान्य दरवाजे पर लंबी कतार है

राष्ट्रीय खबर

देहरादूनः इन दिनों उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिल रहा है, जहां देश के कोने-कोने से आ रहे भक्त बाबा केदार के दर्शन के लिए सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है। मुख्य द्वार पर घंटों इंतजार करना पड़ने के कारण तमाम तीर्थयात्री वीआईपी गेट की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भारी भीड़ जमा होने पर कई जगहों पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है।

भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। प्रशासन और मंदिर समिति के इंतजाम इसार भारी जनसैलाब के आगे नाकाफी साबित हो रहे हैं। लंबी कतारों में कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद भी शिव भक्तों का उत्साह और श्रद्धा कम नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद सुगम और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बद्री-केदार मंदिर समिति और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के सामने लगातार उमड़ रहे श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने और उन्हें राहत पहुंचाने की गंभीर जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था और धक्का-मुक्की से बचा जा सके।