Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

मणिपुर में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान अब भी जारी

उखरुल में 23 बंकरों को किया नष्ट

  • तेंगनौपाल में हथियार और आईईडी बरामद

  • उखरुल में बंकरों पर कार्रवाई जारी रही

  • हिंसा से राज्य का माहौल तनावपूर्ण बना

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः मणिपुर में शांति व्यवस्था बहाली के प्रयासों के बीच सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग अभियानों में उखरुल जिले में 23 अवैध बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया और तेंगनौपाल जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए।

उग्रवादी बुनियादी ढांचे को खत्म करने के अभियान के तहत, सुरक्षा बलों ने गुरुवार को लिटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोंगकोट चेपू, शोंगफेल, मुल्लम, सिराराखोंग और रिंगुए जैसे पहाड़ी गांवों में छापेमारी की। इस दौरान 23 अवैध बंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। तलाशी अभियान में एक 12-बोर पंप एक्शन गन, विभिन्न कैलिबर के 17 कारतूस और 111 खाली कारतूस (खोखे) भी बरामद किए गए।

उल्लेखनीय है कि उखरुल जिले में इस साल फरवरी से तंगखुल नागा और कुकी समुदायों के बीच भड़की हिंसा में अब तक कम से कम सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और 30 से अधिक घरों को आग के हवाले किया जा चुका है।

एक अन्य महत्वपूर्ण अभियान में सुरक्षा बलों ने बुधवार को तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत टी बोंगमोले गांव में हथियारों और विस्फोटकों का एक जखीरा पकड़ा। इस जब्ती में दो सिंगल-बैरल राइफलें, मैगजीन के साथ चार 9 एमएंम पिस्तौल और 18 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से बरामद किए गए विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। राज्य में सुरक्षा बल लगातार संवेदनशील इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।