Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक और शिकायत की

पोस्टल बैलट की छंटाई में गड़बड़ी की गयी

  • घटनास्थल पर भी प्रदर्शन हुआ

  • अफसर जवाब नहीं दे पा रहे थे

  • मामले का वीडियो सोशल मीडिया में

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्गरूम के रिटर्निंग ऑफिसर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। तृणमूल का आरोप है कि पोस्टल बैलट की छंटाई की प्रक्रिया में निर्धारित चुनावी नियमों की अनदेखी की गई है। पार्टी ने इस मामले में आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तृणमूल कांग्रेस ने खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्गरूम के भीतर संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया था। इसी के विरोध में बेलेघाटा से टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष और श्यामपुकुर से उम्मीदवार शशि पांजा गुरुवार शाम से केंद्र के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इसी बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दक्षिण कोलकाता के साखावत मेमोरियल मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्गरूम का दौरा किया था।

जब कुणाल घोष और शशि पांजा धरने पर थे, तब भाजपा के दो उम्मीदवार—चौरंगी से संतोष पाठक और मानिकतला से तापस रॉय—भी वहां पहुंचे। उन्होंने स्ट्रॉन्गरूम के सामने तृणमूल के जमावड़े पर कड़ी आपत्ति जताई। कई घंटों के तनाव और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तृणमूल उम्मीदवारों ने अपना धरना समाप्त किया।

तृणमूल का मुख्य आरोप यह है कि पोस्टल बैलट से संबंधित कार्य नियमों के विरुद्ध किए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग के अनुसार, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से पोस्टल बैलट से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी पहले ही दे दी गई थी।